Gujarat Chunavi Dangal: केजरीवाल और राहुल के साथ क्यों मोदी चले गुजरात

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal: केजरीवाल और राहुल के साथ क्यों मोदी चले गुजरात

Date:

Gujarat Chunavi Dangal: गुजरात मे होने वाला विधानसभा चुनाव नजदीक आता जा रहा है सत्ताधारी दल भाजपा से लेकर कांग्रेस आप अपना अपना राजनीतिक ताना बाना बुनकर जनता के बीच निकल चुके हैं। इस समय गुजरात मे प्रत्येक दल का एक मात्र उद्देश्य सत्ता में आना है। जहाँ एक और भाजपा अपनी जीत का रिकॉर्ड टूटने नहीं देना चाहती है वही कांग्रेस इस बार अपनी नई नीतियों से अपना गुजरात वनवास खत्म करना चाहती है। वही आम और एआईएमआईएम गुजरात मे भाजपा के जीत के गुरूर को चूर चूर करना चाहते हैं। एक और जहां सभी दल जनता के मध्य उतर चुके हैं वही अब गुजरात मे बड़े लीडर्स का दौरा शुरू हो गया है। 

मोदी केजरीवाल और राहुल होंगे गुजरात मे

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जहां 6 जून को।गुजरात मे आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल आ रहे हैं वही जानकारी मिली है कि जल्द ही राहुल गांधी और भाजपा में तुरुप का इक्का कहे जाने वाले नरेंद्र मोदी गुजरात का दौरा करेंगे। सूत्रों का कहना है कि नवसारी के खुंडवेल में आगामी 10 जून को पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन कर रहे हैं वही कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इस बीच जिले की जनता से मुलाकात करेंगे। 

तापी नर्मदा परियोजना से राहुल ने घेरा भाजपा को

वांसदा के कांग्रेस विधायक अनंत पटेल से मिली जानकारी के अनुसार गुजरात मे इस समय तापी नर्मदा प्रोजेक्ट विशेष मुद्दा बना हुआ है। हालांकि राज्य सरकार ने इस प्रोजेक्ट को रद्द कर दिया है लेकिन कांग्रेस अभी भी इसे मुद्दा बनाकर आदिवासी समाज का समर्थन प्राप्त कर रही है। तापी नर्मदा परियोजना केंद्र सरकार की परियोजना है जिसके चलते अब राहुल गुजरात मे भाजपा को घेरे में ले रहे हैं। 

Read also: Uttarakhand News Today: धामी सरकार के लिए गैर हुई त्रिवेंद्र की घोषित ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण

आखिर क्यों मोदी चले गुजरात

तापी नर्मदा परियोजना के चलते 3 लाख से अधिक आदिवासी समाज प्रदेश भाजपा सरकार से आक्रोशित है। वही कांग्रेस ने तापी नर्मदा परियोजना के रद्द होने से पूर्व उसके रद्द होने तक जमीनी स्तर से सरकार के विरोध के इसे अपना मुद्दा बनाया और आदिवासी समाज को अपनी ओर आकर्षित किया है। आज इस परियोजना के कारण आदिवासी समाज भाजपा से रूठा है और कांग्रेस के समर्थन में खड़ा है। वही भाजपा ने गुजरात मे मोदी को इसी कारण बुलाया है क्योंकि गुजरात मोदी मैजिक के नाम से विख्यात है और रणनीतीकरो का कहना है मोदी का बैक टू बैक गुजरात दौरा कांग्रेस के बोट बैंक में सेंध लगाने सा होगा। 

अगर हम गुजरात मे मोदी के बार बार जाने के पीछे की कहानी को समझे तो यह यहां आदिवासी समाज को अपने खेमे में करने और उन्हें भाजपा की नीतियों से अवगत करवाने के उद्देश्य से जा रहे हैं। क्योंकि गुजरात एक ऐसा राज्य है जो मोदी ब्रांड से चलता है और लोग मोदी के समर्थन में खड़े रहते हैं लेकिन इस बार गुजरात मे परिवर्तन के आसार दिखाई दे रहे हैं जिसके चलते भाजपा अब नई रणनीति से जनता को लुभाने की कोशिश कर रही है। लेकिन वास्तव में मोदी का बार बार गुजरात चक्कर लगाना यह संकेत दे रहा है कि इस बार गुजरात मे कुछ अलग होगा और भाजपा को डर है कि कही वह अपनी जीत का ताज गवा न दे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related