नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय ने आज कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ की। वहीं ईडी द्वारा सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस ने देशव्यापी प्रदर्शन किया।
हालांकि ईडी द्वारा की गई दो घंटे की पूछताछ के बाद सोनिया गांधी को छोड़ दिया गया। बताया जाता है कि सोनिया गांधी ने ईडी से अनुरोध किया था कि उनकी हालत ठीक नहीं है इसलिए आज का सत्र खत्म कर दिया जाए। बता दें कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी अभी हाल में ही कोरोना से उबरी हैं। ईडी ने सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए अब 25 जुलाई को बुलाया है। कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी द्वारा समन किये जाने पर बेंगलुरु में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर एक कार को आग के हवाले कर दिया।
नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी कि कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की जांच का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर राजधानी में वाटर कैनन का उपयोग किया गया। वहीं 75 सांसदों को हिरासत में लिया है। असम में सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी जांच के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई। सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ का विरोध करने वाले बड़े नेता हिरासत में लिए गए हैं। जिन नेताओं को हिरासत में लिया गया है उनमें अशोक गहलोत, शशि थरूर और सचिन पायलट का शामिल है।
Read also: Weather Update Today: आज प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी,मौसम विभाग का अलर्ट जारी
सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की जांच का विरोध कर रहे कांग्रेस नेता सचिन पायलट को हिरासत में लिया। उन्होंने कहा कि देश की एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। लोकतंत्र में विरोध करना सभी का अधिकार है। लेकिन इसे कुचला जा रहा है।
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि 65 साल से ऊपर के जितने वरिष्ठ नागरिक होते हैं। उनके घर पर पूछताछ की जाती है। लेकिन यहां पर तो सब चीजें तोड़ी जा रही हैंं। वे दिखाना चाहते हैं कि वो कितने पावरफुल हैं।

