Gujarat Chunavi Dangal : गुजरात मे इस साल के अंत मे विधानसभा चुनाव होने को हैं। अगर हम पूरे देश की बात करें तो इस समय पूरे भारत मे बड़े बड़े राज्य ऐसे हैं जहां भाजपा की सत्ता है। अभी हाल ही में हुए पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा ने चार राज्यों में अपनी जीत का डंका बजाया। भाजपा की जीत का कारण हर बार भाजपा की हिंदूवादी नीति और मोदी मैजिक बनता है चुनाव से पूर्व देश मे कोई न कोई हिन्दू धर्म से जुड़ा मुद्दा उफना जाता है और उसपर राजनीति आरम्भ हो जाती है। विपक्ष लगातार उस मुद्दे को लेकर भगवा सरकार को कटघरे में खड़ा करता रहता है लेकिन जनता के समर्थन से भाजपा सत्ता में आ जाती है और विपक्ष को हार का सामना करना पड़ता है।
Read also: Gujarat Chunavi Dangal- हाथ को अलविदा कह कमल से हाथ मिलाने को तैयार हार्दिक पटेल
हार के बाद विपक्ष अपनी हार का सारा ठीकरा EVM पर फोड़ने लगता है वही इस कड़ी में कांग्रेस भी शामिल हैं यह भी अपनी हार के लिए EVM में गपलेबाजी बताती नजर आती है लेकिन अब गुजरात कांग्रेस के एक नेता ने हार का ठीकरा EVM पर न फोड़के अपने कार्यकर्ताओं पर फोड़ा है। कांग्रेस विधायक गयासुद्दीन शेख ने EVM को सही बताते हुए कहा की कांग्रेस को चुनावी मात EVM में खराबी के चलते नहीं बल्कि कार्यकर्ताओ की नीतियों के चलते मिलती है। कांग्रेस को हराने में उसके कर्तकर्ताओ का ही हाँथ है।
वही एक अन्य विधायक शिवा भूरिया कहते हैं कांग्रेस के कार्यकर्ता सत्य से परे है वह कांग्रेस को धोखे में रखते हैं। वह कहते हैं कि वह कांग्रेस को वोट देकर आए हैं लेकिन वह वोट भाजपा को दे आते हैं उनकी दोगली नीति कांग्रेस के लिए अभिशाप बनती जा रही है और कांग्रेस को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। वही जब कांग्रेस चुनाव हारती है तो पार्टी के बड़े नेता पार्टी की हार का ठीकरा EVM पर फोड़ने लगते हैं।

