Yasin Malik Terror Funding Case: यासीन मलिक समर्थकों ने सुरक्षाबलों पर की पत्थरबाजी, घाटी में बंद हुई इंटरनेट सेवाएं

नेशनलYasin Malik Terror Funding Case: यासीन मलिक समर्थकों ने सुरक्षाबलों पर की...

Date:

जम्मू। जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के चेयरमैन यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा का ऐलान होने के बाद से घाटी के अधिकांश इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। वहीं पत्थरबाजों के डर से दुकानदारों ने अपनी दुकानों पर ताले डाल दिए है। पूरी घाटी में पुलिस और सुरक्षाबलों की चौकसी बढ़ा दी गई है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के विभिन्न इलाकों में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन ने भी एहतियात के तौर पर लखनपुर से लेकर कुपवाड़ा तक सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त किया है। जिससे कि किसी शरारती तत्व कोई गड़बड़ी न कर सकें।

 Also Read : Yasin Malik Case :अलगाववादी यासीन मलिक को मिली उम्रकैद

यासीन मलिक के मोहल्ले और अन्य संवेदनशील इलाकों में निगरानी के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है। वहीं इंटरनेट सेवाओं को कथित तौर पर बंद कर दिया गया है। जेकेएलएफ चेयरमैन मोहम्मद यासीन मलिक को आज दिल्ली में राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआइए की विशेष अदालत ने टेरर फंडिंग मामले में 10 लाख का जुर्माने और उम्रकैद की सजा सुनाई। श्रीनगर के लाल चौक से सटे मैसूमा और डाउन-टाउन के अधिकांश हिस्सों में दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखी। किसी ने हड़ताल या बंद का ऐलान नहीं किया। लेकिन दुकानदारों को डर है कि मलिक को सजा सुनाए जाने के बाद उसके समर्थक हिंसा कर सकते हैं। बंद सिर्फ दुकानों तक नजर आया। इसका वाहनों की आवाजाही कोई फर्क नहीं पड़ा।

श्रीनगर के जवाहर नगर,राजबाग, रामबाग,बटमालू, छन्नपोरा जैसे इलाकों में कोई दुकान बंद नहीं हुई। यासीन मलिक के रिहायशी इलाके में स्थिति पूरी तरह सामान्य रही। प्रशासन ने मलिक को सजा सुनाए जाने के बाद हिंसा की आशंका के चलते श्रीनगर समेत सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त किया हुआ है। मैसूमा में जहां यासीन मलिक का घर है और डाउन टाउन के कुछ हिस्सों में हालात हालांकि तनावपूर्ण हैं लेकिन यहां पर ड्रोने की मदद से निगरानी की जा रही है।

जम्मू में भी कस्बों के अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त रखा है। यासीन मलिक को सजा सुनाए जाने के बाद से स्थिति पूरी तरह शांत है। घाटी में अभी तक किसी भी प्रकार का कोई हिंसक प्रदर्शन नहीं हुआ है। शाम को दिल्ली में जैसे ही मलिक के लिए सजा का एलान हुआ। मैसूमा में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मलिक समर्थकों ने भड़काऊ नारेबाजी की और जुलूस निकालने का प्रयास किया।

Also Read : Yasin Malik Terror Funding Case : यासीन मलिक को लेकर बड़ा अलर्ट, दिल्ली एनसीआर में हो सकता है आतंकी हमला

समर्थकों ने श्रीनगर के लालचौक पर मार्च निकालने का प्रयास किया। लेकिन दशनामी अखाडा़ चौक के आगे तैनात सीआरपीएफ ने नारेबाजी कर रहे लोगों को रोका दिया और उनको निषेधाज्ञा का हवाला देते हुए वापस लौटने लिए कहा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाकर्मियों पर पथराव शुरु कर दिया। स्थिति को बेकाबू होते देख सुरक्षाकर्मियों ने लाठियां भांजी और आंसूगैस के गोले छोड़े। इससे हिंसक तत्वों को वहां से खदेड़ कर स्थिति को काबू किया गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...