Gujarat Chunavi Dangal- हाथ को अलविदा कह कमल से हाथ मिलाने को तैयार हार्दिक पटेल

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal- हाथ को अलविदा कह कमल से हाथ मिलाने को...

Date:

Gujarat Chunavi Dangal- गुजरात मे इस साल के अंत मे विधानसभा चुनाव होने को है। प्रत्येक दल सत्ता में आने की तैयारी कर रहा है। वही अब इस बीच गुजरात मे मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है और इनकीं पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हार्दिक पटेल ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। 

Also read: गुजरात में हार्दिक ने दिया कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा, मोदी की शान में पढ़े क़सीदे

उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि आज मैं हिम्मत करके कांग्रेस पार्टी के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूँ। मुझे विश्वास है कि मेरे इस निर्णय का स्वागत मेरा हर साथी और गुजरात की जनता करेगी। मैं मानता हूं कि मेरे इस कदम के बाद मैं भविष्य में गुजरात के लिए सच में सकारात्मक रूप से कार्य कर पाऊँगा।

सूत्रों का कहना है कि हार्दिक को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष तो बना दिया गया था लेकिन उन्हें इस पद की जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई थी। वही कई नेता कांग्रेस में अपनी धाक जमाए हुए थे और पार्टी में प्रत्येक काम अपने अनुसार करने की योजना बना रहे हैं। जिसके चलते हार्दिक का पार्टी के नेताओ से मतभेद हुआ और इन्होंने आज पार्टी में अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

Also read: एक ऐसा दलित नेता जिसने अगर थामा कांग्रेस का हाँथ तो विपक्ष के छूट जाएंगे पसीने

जानकारी के अनुसार कांग्रेस को छोड़ने के बाद अब हार्दिक एक सप्ताह में भाजपा का दामन थाम सकते हैं क्योंकि पिछले दो महीने से वह बीजेपी नेताओं के संपर्क में हैं। वही भाजपा हार्दिक को अपने साथ लेने के पक्ष में है अब ऐसे में अगर हार्दिक हामी भरते है और भाजपा का हिस्सा बनते हैं तो यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका साबित होगा ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...