Gujarat Chunavi Dangal: गुजरात सरकार में उथल पुथल, दो मंत्रियों की छुट्टी

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal: गुजरात सरकार में उथल पुथल, दो मंत्रियों की छुट्टी

Date:

गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी भाजपा सरकार में एक बड़ी उथल पुथल हुई है, यह उथल पुथल भूपेंद्र पटेल कैबिनेट से दो मंत्रियों से उनके विभाग छीनने को लेकर हुई है. चुनाव से पहले दो सीनियर मंत्रियों को कैबिनेट से हटाने पर सवाल उठने लगे हैं कि क्या सरकार में सबकुछ ठीक है? हटाए गए मंत्री हैं  राजेंद्र द्विवेदी जिनके पास राजस्व जैसा महत्वपूर्ण विभाग था और पूर्णेश मोदी जो सड़क एवं इमारत विभाग विभाग संभाले हुए थे. कहा जा रहा है कि इन दोनों मंत्रियों के खिलाफ काफी शिकायतें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को मिली हुई थीं, जिसके बाद इस तरह की कार्रवाई हुई. 

बता दें कि पार्टी महासचिव बी एल संतोष आज गुजरात के दौरे पर हैं और उनके दौरे से पहले कैबिनेट में इतना बड़ा फेरबदल ऐसे ही नहीं हुआ होगा जैसा कि बताया जा रहा है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक फिलहाल यह दोनों विभाग मुख्यमंत्री के पास रहेंगे, अलबत्ता गृह राज्य मंत्री हर्ष सिंघवी राजस्व विभाग के राज्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार संभालने वहीँ  उद्योग तथा वन और पर्यावरण विभाग राज्य मंत्री जगदीश पांचाल को सड़क और इमारत विभाग का भी राज्य मंत्री बना दिया गया है. 

Read also: Gyan Dev Ahuja: पांच मारने वाले बयान पर बुरे फंसे ज्ञानदेव आहूजा, FIR

कहा जा रहा है कि पिछले एक साल से इन दोनों मंत्रियों के काम काज से पार्टी आलाकमान खुश नहीं थे, इन दोनों के बारे में गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल के पास काफी शिकायतें लंबित थीं. बता दें कि बारिश के बाद राज्य के कई हिस्सों में सड़कों का बहुत बुरा हाल हो गया था और इसको लेकर सोशल मीडिया पर गुजरात मॉडल का मज़ाक उड़ाया जा रहा था. पार्टी के नेता मंत्रियों के काम करने के तरीके से काफी नाखुश थे. पार्टी का मानना है कि यह दोनों मंत्री सरकार से ज़्यादा अपने प्रचार में व्यस्त रहते थे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related