हमने उनके पांच मारे हैं वाले बयान पर भाजपा के पूर्व विधायक और विवादित बयानों वाले नेता ज्ञानदेव आहूजा की मुसीबतें बढ़ गयीं हैं और उनके धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले FIR दर्ज हो गयी है. ज्ञानदेव आहूजा ने ट्रेक्टर चोरी के शक में मारे गए एक किसान के परिजनों से मिलने गोविंदगढ़ पहुंचे हुए थे जहाँ पर उन्होंने एक विवादित बयान देते हुए कहा था कि यह पहली घटना है कि उन्होंने हमारे आदमी को मारा है, हम तो उनके पांच मार चुके हैं. उनका इशारा मॉब लिंचिंग में मारे गए लोगों की तरफ था, हालाँकि FIR दर्ज होने के बाद भाजपा नेता ने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा कि न तो वो साम्प्र्दायिक व्यक्ति हैं और न ही मुसलमानों के दुश्मन.
ज्ञानदेव आहूजा का पांच मारने वाला वीडियो बड़ी तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, इस वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा नेता के खिलाफ गोविंदगढ़ थाने में IPC की धारा 153(A) में मामला दर्ज किया गया. वायरल वीडियो में वह कह रहे हैं कि हमने तो उनके पांच मारे हैं, ये पहली बार है कि इन लोगों ने हमारे एक व्यक्ति को मारा है. ज्ञानदेव वीडियो में आगे कहते हैं कि हमने तो अपने कार्यकर्ताओं को पूरी छूट दे राखी है कि मारो सालों को, हम जेल से भी छुडवायेंगे और ज़मानत भी दिलवाएंगे। ज्ञानदेव ने भाजपा को भी घेरते हुए कहा कि हम हिन्दुओं के समर्थन है, भाजपा अपना देखे. बताया जा रहा है कि भाजपा नेता उदयपुर में कन्हैया लाल का सिर कलम करने की घटना का जिक्र कर रहे थे.
Read also: Darya Dugina: पुतिन का दिमाग कहे जाने वाले दुगिन की बेटी को कार बम विस्फोट में उड़ाया
कल जब ज्ञानदेव का यह विवादित वीडियो वायरल हुआ था तभी तय हो गया था कि उनकी मुसीबतें बढ़ने वाली हैं. उनके इस बयान पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा इस वीडियो से साफ़ ज़ाहिर होता है कि बीजेपी कितनी सांप्रदायिक पार्टी है. वहीँ ज्ञानदेव आहूजा के इस विवादित बयान से भाजपा ने किनारा करते हुए कहा कि यह उनके निजी विचार हैं. जबकि आहूजा का कहना है किअपने कार्यकर्ताओं का बचाव करना उनका कर्तव्य है. बता दें कि ट्रैक्टर चोरी के संदेह में 14 अगस्त को सब्जी विक्रेता चिरंजीलाल को भीड़ ने बुरी तरह पीटा था जिसके कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस मामले में कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है, वहीँ चिरंजीलाल के परिवार के एक सदस्य को राजस्थान सरकार ने नौकरी देने की घोषणा भी की है.

