एक साथ 3 हत्याओं से तर्राया बागपत

उत्तर प्रदेशएक साथ 3 हत्याओं से तर्राया बागपत

Date:


एक साथ 3 हत्याओं से तर्राया बागपत

बागपत– लॉक डाउन 5.1 अनलॉक के पहले ही दिन बागपत में मामूली विवाद 3 हत्याओं का कारण बन गया। बागपत में भाजपा सांसद सत्यपाल मलिक के पैतृक गांव थाना रमाला के बसौली में एक साथ तीन हत्याओं से सनसनी फैल गई। सूचना पर तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। बताया जाता है को बागपत में मामूली विवाद में हुए एक मर्डर के बाद दो हमलावरों की पीट पीटकर हत्या कर डाली।

विवाद चक्की पर आटा पिसाई को लेकर हुआ । हमलावरों ने चक्की चलाने वाले प्रकाश कश्यप के घर पर हमला बोल दिया। जिसमे हुई फायरिंग में शेखर (18) की मौत हो गई। बुजुर्ग महिला उधा देवी (70) और दो लोगों को गोली लगी है। हमले से गुस्साए ग्रामीणों ने हमलावर पक्ष को घेर लिया। वारदात को अंजाम देकर बाइक पर सवार होकर भाग रहे दो हमलावरों को गिराकर लाठी-डंडों से पीटकर मार गिराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। वही खूनी संघर्ष के मामले में सीओ बड़ौत आलोक सिंह का कहना है कि । छपरौली, रमाला, बड़ौत समेत अन्य थानों की पुलिस मौके पर बुला ली गई। हमलावर पक्ष में मरने वाला एक युवक सूप और दूसरा बावली गांव का रहने वाला बताया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...