कोरोना ने ले ली मशहूर सिंगर वाजिद खान की जान

बॉलीवुडकोरोना ने ले ली मशहूर सिंगर वाजिद खान की जान

Date:


कोरोना ने ले ली मशहूर सिंगर वाजिद खान की जान

नई दिल्ली: कोरोनावायरस के कहर के बीच बॉलीवुड से भी लगातार बुरी खबर सामने आ रही हैं. दरअसल, बॉलीवुड के मशहूर सिंगर वाजिद खान का निधन हो गया है. साजिद और वाजिद की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में काफी मशहूर थी. मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक वाजिद के निधन की वजह उनके किडनी की समस्या बताई जा रही है. किडनी के इलाज के दौरान उनका टेस्ट किया गया तो उनकी रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आया था. वह एक हफ्ते से कोरोना पॉजिटिव थे.

साजिद-वाजिद ने सबसे पहले 1998 में सलमान खान की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ के लिए संगीत दिया था. 1999 में, उन्होंने सोनू निगम की एल्बम ‘दीवाना’ के लिए संगीत दिया, जिसमें “दीवाना तेरा”, “अब मुझसे रात दिन” और “इस कदर प्यार है” जैसे गाने शामिल थे. उसी साल उन्होंने फिल्म हैलो ब्रदर के लिए संगीत निर्देशकों के रूप में काम किया और ‘हटा सावन की घाटा’, ‘चुपके से कोई और’ और ‘हैलो ब्रदर’ जैसे गाने लिखे थे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related