- मंत्री सुरेश खन्ना ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण
- व्यवस्था देख जताई नाराजगी, अधिकारियों को हड़काया
कोरोना वायरस के साथ हमें जीनें की आदत डालनी होगी. यूपी के कैबिनेट मिनिस्टर सुरेश खन्ना ने सोमवार को यह बात निरीक्षण के दौरान कही.उन्होंने कोरोना वायरस को हराकर लौटे 7 लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना. मेडिकल कॉलेज की ओपीडी की व्यवस्थाओं का जायज मिनिस्टर सुरेश ने लिया. उन्होंने कहा, कोरोना के संदिग्ध मरीजों के लिए 100 बेड का वार्ड तैयार करें. गभीर मरीजों को तुरंत इलाज की व्यवस्था की जाए. उस समय प्रशासन के इंतजामों की पोल खुली जब कैबिनेट मिनिस्टर ने कोरोना पेशेंट के कितने लोगों का इलाज मिला. इस पर अफसर एक दूसरे की तरफ देखने लगे. जिसके बाद कैबिनटे मिनिस्टर का पारा चढ़ गया उन्होंने कोरोना पेशेंट्स से संबंधित कितने लोगों का इलाज किया गया डिटेल्ड जानकारी मांगी है. इस दौरान जिलाधकारी अनिल ढींगरा, सीएमओ और प्राचार्य साथ रहे.
कोरोना टेस्टिंग लैब जल्द शुरू होगी
सहारनपुर में बनने जा रही कोरोना टेस्टिंग लैब जल्द शुरू होगी. उन्होंने कहा कि टेस्टिंग लैब का अलग ही गेट होना चाहिए और इमरजेंसी सेवाओं के लिए अलग से गेट होना चाहिए. कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इमरजेंसी सेवाएं भी जल्द चालू की जाएंगी, जिससे कि कोरोना के साथ अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों का भी इलाज समय से हो सके.
बाहर से दवा खरीदने की मजबूरी
इमरजेंसी से बाहर किए गए तीमारदारों की भी मंत्री सुरेश खन्ना ने समस्याएं सुनी. कई लोगों ने आरोप लगाया की जबरन उन्हें बाहर से दवा खरीदने के लिए मजबूर किया गया.पीपीई किट भी खुद बाहर से ही लानी पड़ रही है. मंत्री से लोगों ने शिकायत की कि इमरजेंसी में सफाई के लिए भी 200 रुपए मांगे जा रहे है.
रिकॉर्ड अपडेट मिले
अब तक कितने कोरोना पॉजिटिव मिले, कितने भर्ती हुए, कितनों की मौत हुई और ओपीडी में अभी तक कितने मरीज देखें गए. इन सभी की सूचनाएं उन्होंने मांगी है. वहीं रिकॉर्ड को लेकर अस्पताल के अधिकारी एक दूसरे को देखने लगे तो मंत्री ने अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों को हड़काया। कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि सारा रिकॉर्ड अपडेट होना चाहिए.
लंगूर को किया सैनेटाइज
मेडिकल से बंदरों को भगाने के लिए लंगूर का लाया गया है. इस दौरान लंगूर को सैनिटाइज भी किया गया.

