PM Europe Visit: फ्रांस के राष्ट्रपति से मिले PM मोदी, जीत की बधाई की प्रेषित

इंटरनेशनलPM Europe Visit: फ्रांस के राष्ट्रपति से मिले PM मोदी, जीत की...

Date:

PM मोदी की यूरोपीय यात्रा का आज आखिरी दिन है, जहाँ आज वह फ्रांस पहुँचे हैं। वहीं PM मोदी के एयरपोर्ट पहुँचने पर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उनका स्वागत गर्मजोशी के साथ किया,  इसके बाद PM मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पहले पेरिस में PM मोदी ने वहाँ रह रहे भारतीयों प्रवासियों से मुलाकात की, जहाँ उन्होंने सबका हालचाल जाना।

जानकारी के अनुसार PM मोदी की यह पांचवीं फ्रांस देश की यात्रा है, वहीं इस समय फ्रांस यूरोपीय संघ की अध्यक्षता कर रहा है। वहीं राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई, जिसमें रूस-यूक्रेन युद्ध, भारत के रक्षा, अंतरिक्ष, ऊर्जा आदि के मुद्दों चर्चा हुई।

दूसरी तरफ इस चर्चा में फ्रांस ने भारत के साथ भागीदारी के साथ कदम बढ़ाने की बात की है, जिसके परिणाम कुछ दिनों बाद दिखाई देंगे। वहीं PM मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को दोबारा मिली जीत पर बधाई प्रेषित की है, उन्होंने फ्रांस में कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ करके यह जीत हासिल की है।

बता दें कि 2002 के बाद कोई नेता फ्रांस में दोबारा राष्ट्रपति नहीं चुना गया था, लेकिन इमैनुएल मैक्रों ने इस सिलसिले तोड़ दिया है। वहीं पेरिस आने से पहले PM मोदी ने भारत-नार्डिक सम्मेलन में भाग लिया था, जहाँ से भारत के लिये सकारात्मक चीजें बाहर आयी हैं, जिनके परिणाम दूरगामी देखने को मिलेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...