तब्लीग़ी जमात पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली डॉ. आरतीलाल चंदानी का तबादला

उत्तर प्रदेशतब्लीग़ी जमात पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली डॉ. आरतीलाल चंदानी का तबादला

Date:


तब्लीग़ी जमात पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली डॉ. आरतीलाल चंदानी का तबादला

कानपूर: तब्लीगी जमात एवं समुदाय विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला वीडियो वायरल होने पर देश में सुर्खियों में आई कानपुर मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. आरती लाल चंदानी का तबादला कर दिया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस तबादले पर मुहर लगा दी है. उनकी जगह अब जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में ओएसडी बनकर आए प्रो. आरबी कमल को प्राचार्य पद की जिम्मेदारी दी गई है.शासन से आदेश की प्रति महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा (डीजीएमई) को मिल गई है. हालांकि इस बारे में प्राचार्य प्रो. आरती लालचंदानी का कहना है कि अभी शासन ने उन्हें को आदेश नहीं मिला है, न ही उन्हें झांसी स्थानांतरण किए जाने की कोई जानकारी दी गई है.

झांसी मेडिकल कॉलेज की संभालेंगी कमान
प्रो. आरतीलाल चंदानी को रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी का प्राचार्य बनाया गया है.

क्या था मामला?
मेडिकल कॉलेज के हैलट अस्पताल के कोविड-19 हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में चार अप्रैल को तब्लीगी जमात सदस्यों को एडमिट कराया गया था. यह सभी कोरोना पॉजिटिव थे. वार्ड में भर्ती होने के बाद जमात के सदस्यों ने जमकर उत्पात मचाया था.डॉक्टरों तथा पैरामेडिकल स्टॉफ को सहयोग नहीं करने, दवाएं नहीं खाने और वार्डों में गंदगी फैलाने के भी इन जमातियों पर आरोप लगे थे.

जमातियों ने फेेंक दिया था भोजन
अस्पताल प्रशासन की ओर से दिए जाने वाला भोजन फेंकने तथा कर्मचारियों से अभद्रता की बातें सामने आईं थीं.उस समय मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य ने उनके इलाज में सहयोग नहीं करने पर प्राचार्य ने नाराजगी जताते हुए मीडिया में बयान दिया था. दो माह बाद उनका वीडियाे सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो गया. धर्म विशेष के लोगों से लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल से कार्रवाई की मांग की थी. इसपर मुख्यमंत्री ने शासन ने जांच रिपोर्ट तलब की थी.

क्या है लीक वीडियो में?
दरअसल ये लीक वीडियो करीब 60-70 दिन पहले का बताया जा रहा है. इस 4 मिनट 52 सेकेंड के वीडियो में डॉ आरती पत्रकारों से ये कहती सुनाई दे रही हैं कि उन्होंने सीएमओ से संक्रमित जमातियों को जंगल में छोड़ने देने के लिए कहा था. वीडियो में लालचंदानी कहती हैं,
खातिरदारी छोड़िए, इन 22 लोगों को जंगल में डाल दीजिए, बंद कर दीजिए जंगल में, कालकोठरी में. 100 करोड़ लोग बलिदान दे रहे हैं, ये 30 करोड़ लोगों के लिए.डॉक्टर लालचंदानी ने क्विंट से बात करते हुए खुद माना कि यह वीडियो उनके घर का है जहां वो कुछ पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रही थीं. वीडियो में लालचंदानी बीच-बीच में वो ये भी पूछ रही हैं कि ‘आप लोग रिकॉर्ड तो नहीं कर रहे हैं?’

बिजनेस बाइट्स ने चलाई थी खबर
ग़ौरतलब है कि buzinessbytes ने डॉ. आरतीलाल चंदानी के विवादित बयान जिसमें उन्होंने तब्लीग़ी जमातियों, समुदाय विशेष पर आपत्तिजनक बातों के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया था, पर काफी विस्तार से खबर प्रकाशित की थी|

ये भी पढ़े  : कानपुर मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल ने मुख्यमंत्री पर लगाया तुष्टिकरण का आरोप, तब्लीग़ी जमातियों को बताया आतंकवादी, वीडियो वायरल

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related