भ्रष्टाचार के आरोप में थानेदार का तबादला, शानदार विदाई का वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेशभ्रष्टाचार के आरोप में थानेदार का तबादला, शानदार विदाई का वीडियो वायरल

Date:


भ्रष्टाचार के आरोप में थानेदार का तबादला, शानदार विदाई का वीडियो वायरल

  • एमएलए ने थानेदार पर उगाही का आरोप लगाकर खोला था मोर्चा
  • एसपी ने विदाई समारोह का वीडियो वायरल होने पर किया सस्पेंड
  • शाही जुलूस में शामिल पुलिस कर्मी हुए निलंबित

लखनऊ: कोरोना वायरस का आउटब्रेक रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन 5.0 चल रहा है. इस दौरान आयोजनों पर पाबंदी है. लेकिन एक थानेदार का वीडियो वायरल हो रहा है जिसपर भ्रष्टाचार के आराेप लगे हैं. उसका जब तबादला हुआ तो उसका भव्य विदाई समारोह हुआ. इस वीडियो में दिख रहा है कि मौजूद पुलिसकर्मी मास्क तक नहीं लगाए हैं. हालांकि बाद में उस थानेदार पर कार्रवाई की गाज गिरी है.

क्या है मामला?
बसखारी थाने के इंचार्ज मनोज सिंह पर उगाही के आरोप लगे थे. वहां की बीजेपी विधायक संजू यादव ही उनके खिलाफ थाने पर ही धरने पर बैठ गई थीं. विधायक ने उन पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है. प्रदर्शन को देखते हुए उनका तबादला कर दिया गया.


112 सर्विस की शहर की तमाम गाड़ियां बुलाईं
मनोज ने नया चार्ज लेने के लिए पुलिस की 112 सर्विस की शहर की तमाम गाड़ियां बुलाईं जो उनके पीछे हूटर बजाती हुई चलीं. इस जुलूस का वीडियो वायरल होने के बाद मनोज सिंह को सस्पेंड कर दिया गया.

हुई बड़ी कार्रवाई,  
एसओ के जुलूस में शामिल पुलिसकर्मियों पर हुई बड़ी कार्रवाई,एसओ के शाही जुलूस में शामिल पुलिस कर्मी हुए निलंबित, एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, एसओ पहले ही हो चुके हैं निलंबित,ट्रांसफर के बाद एसओ की विदाई में निकला था जुलूस,बसखारी थाना का मामला।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...