IPL Qualifier : RCB फाइनल के और नज़दीक, एलिमिनेटर में लखनऊ को दी शिकस्त

स्पोर्ट्सIPL Qualifier : RCB फाइनल के और नज़दीक, एलिमिनेटर में लखनऊ को...

Date:

आईपीएल 2022 का एलिमिनेटर राउंड RCB ने जीतकर फाइनल में पहुँचने की उम्मीदों को रौशन कर दिया है. RCB से मिले 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम 193 रन ही बना सकी और उसे 15 रनों से हार का सामना करना पड़ा . मैच के हीरो RCB के रजत पाटीदार रहे जिन्होंने 112 रनों की धुंआधार पारी खेली। लखनऊ के कप्तान के एल राहुल ने टीम को जीत दिलाने की जी तोड़ कोशिश की मगर उन्हें दीपक हुड्डा के अलावा साथ न दे सका. RCB के गेंदबाज़ों ने अंतिम तीन ओवरों वाइड के 10 रन दिए जो उन्हें बहुत भरी पड़ सकते थे.  

Also Read : IPL 2022 : गुजरात टाइटंस आईपीएल के फाइनल में

लखनऊ की शुरुआत ख़राब हुई, डिकॉक सिर्फ आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गए, मनन वोहरा भी 11 गेंदों पर 19 रन बनाकर हेज़लवुड का शिकार बने. इसके बाद कप्तान के एल राहुल और दीपक हुड्डा की जोड़ी जम गयी. उनकी अच्छी बल्लेबाज़ी के बावजूद रन रेट लगातार बढ़ता रहा. हुड्डा ने ज़रूर बड़ी हिट्स लगानी शुरू की मगर इसी कोशिश में वह हसारंगा की गेंद पर बोल्ड हो गए. हुड्डा ने 26 गेंदों 45 रन बनाये जिसमें 4 छक्के शामिल थे. हुड्डा के बाद आये स्टोइनिस सिर्फ 9 रन ही बना सके. और इसके बाद RCB को जोश हेज़लवुड ने वह विकेट दिला दिया जिसका उन्हें बड़ी बेसब्री से इंतज़ार था, के एल राहुल 58 गेंदों पर 79 रन की शानदार पारी खेलकर आउट हो गए. अगली ही गेंद पर कृणाल पंड्या भी हेज़लवुड ने चलता किया। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ का यह तीसरा विकेट था. इस ओवर ने मैच की कहानी बंगलुरु के पक्ष में लिख दी. अंतिम ओवर में लखनऊ को 24 रनों की ज़रुरत थी यानि हर गेंद पर चौका लेकिन 

RCB की शुरुआत तो बहुत खराब हुई, कप्तान फाफ डुप्लेसिस बिना कोई रन बनाये पवेलियन वापस लौट गए।  इसके बाद विराट कोहली और रजत पाटीदार के बीच 66 रन की साझदारी हुई जिसमें रन बनाने की ज़्यादा ज़िम्मेदारी रजत ने उठाई। अंतिम लीग मैच में अपने पुराने अंदाज़ में लौटे विराट आज वैसे नज़र नहीं आये और 24 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हो गए. मैक्सवेल भी 9 रन बनाकर जल्दी चलते बने, बाद में नेपाली खिलाड़ी महिपाल लोरमोर भी 14 रन बनाकर लौट गए. 

छठा विकेट 115 रनों पर गंवाने के बाद अनुभवी दिनेश कार्तिक और रजत अपने रंग में दिखे और एक समय जो स्कोर 160-70 तक दिख रहा था उसे दो सौ के पार पहुंचा दिया। दोनों के बीच 92 रनों की धुंआधार साझेदारी हुई. रजत पाटीदार ने 54 गेंदों 112 रनों की आक्रामक नाबाद शतकीय पारी खेली, इस शानदार पारी में उन्होंने 12 चौके और 7 गगनचुम्बी छक्के लगाए। दिनेश कार्तिक ने शानदार अंदाज़ में 23 गेंदों में 37 रन बनाकर अपना फिनिशर का रोल निभाया। कार्तिक की पारी में पांच चौकों और 1 छक्के का आयोजन रहा. लखनऊ के लिए मोहसिन खान को छोड़कर सभी गेंदबाज़ों की धुनाई हुई. 

Also Read : India tour of South Africa : KLR को कप्तानी, उमरान को मौका, रोहित और कोहली को आराम

RCB का अब फाइनल में पहुँचने के लिए राजस्थान रॉयल्स से 27 मई को अहमदाबाद में मुकाबला होगा।  फाइनल मैच 29 मई को खेला जायेगा, इंतज़ार इस बात का है कि क्या इस बार कोई नयी टीम आईपीएल चैम्पियन बनेगी या फिर राजस्थान की टीम फाइनल में पहुंचकर और उसे जीतकर अपना दूसरा टाइटल जीतने में कामयाब होगी। बता दें कि आईपीएल का पहला एडिशन राजस्थान ने ही शेन वार्न की कप्तानी में जीता था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related