कानपुर के केडीए में कोरोना की दस्तक, 2 दिन के लिए सील

उत्तर प्रदेशकानपुर के केडीए में कोरोना की दस्तक, 2 दिन के लिए सील

Date:


कानपुर के केडीए में कोरोना की दस्तक, 2 दिन के लिए सील

  • कोविड-19 की चपेट में आकर सिटी में 54 लोग दम तोड़ चुके हैं
  • पांच अस्पतालों से 45 डिस्चार्ज, 10 पॉजिटिव केस मिलने से संख्या हुई 1188

कानुपर में कोरोना का आउटब्रेक बहुत तेजी से फैला है. अनलॉक-1 से अचानक कोविड-19 के पेशेंट तेजी से बढ़े हैं. अब अनलॉक 2.0 में भी कोरोना के पेशेंट्स मिलने की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. अब केडीए यानि कानपुर विकास प्राधिकरण में कोविड-19 का नया केस मिला है.केडीए में अफसरों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप की स्थिति रही. अानन-फानन में केडीए को दो दिन के लिए सील किया गया है. राइट्स प्राइवेट लिमिटेड का कर्मचारी प्रदीप चौधरी के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिली है.

कानपुर में कोरोना ने ली एक और जान
कानपुर में गुरुवार को कोरोना संक्रमित 72 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई. कोरोना से बुधवार को भी एक और मरीज की मौत हो गई थी.किदवई नगर निवासी इस रोगी का इलाज गंभीर हालत में हैलट में चल रहा था. साथ ही 10 नए संक्रमित भी मिले है. कोविड-19 की चपेट में आकर सिटी में 54 लोग दम तोड़ चुके हैं.शहर में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1188 हो गया है.इनमें से 883 मरीज ठीक हो चुके हैं. एक्टिव केस 253 हैं. नए संक्रमितों की जांच रिपोर्ट प्राइवेट लैब से आई है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...