म्यामां: पत्थर की खदान में भूस्खलन, 113 लोगों की मौत

इंटरनेशनलम्यामां: पत्थर की खदान में भूस्खलन, 113 लोगों की मौत

Date:


म्यामां: पत्थर की खदान में भूस्खलन, 113 लोगों की मौत

यांगूनः म्यामां के काचिन राज्य में पत्थर की एक खदान में बृहस्पतिवार को भूस्खलन होने से कम से कम 113 लोगों की मौत हो गई। लोगों ने कहा कि 200 से अधिक लोग लापता हैं।

सूचना मंत्रालय ने स्थानीय अग्निशमन सेवा के हवाले से मृतकों की संख्या 50 बताई है। दुर्घटना काचिन राज्य के हेपकांत में हुई। यह क्षेत्र म्यामां के सबसे बड़े शहर यांगून के उत्तर में है और यह विश्व का सबसे बड़ा जेड खदान उद्योग है।

हेपकांत के स्थानीय प्रतिनिधि खीन मौंग मियंत ने कहा कि स्थानीय बचाव सेवा ने उन्हें बताया कि अब तक 99 शव बरामद किए गए हैं और 54 घायल लोगों को तीन अस्पतालों में पहुंचाया गया है। वहीं, 7डे न्यूज जर्नल की वेबसाइट पर पहले बताया गया था कि 200 लोग लापता हैं। हालांकि इस हादसे के संबंध में तत्काल अन्य जानकारी उपलब्ध नहीं हुई है। म्यामां में खनन स्थलों पर इस तरह के हादसे प्राय: होते रहते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...