टिकटॉक छूटा आने लगा “दादा-दादी” के सुनाई कहानियों का दौर

लाइफस्टाइलटिकटॉक छूटा आने लगा “दादा-दादी” के सुनाई कहानियों का दौर

Date:


टिकटॉक छूटा आने लगा “दादा-दादी” के सुनाई कहानियों का दौर

मिस्ड कॉल दो कहानी सुनो’ की थीम पर बच्चे सुन सकेंगे कहानियां
बिहार से की गई शुरुआत, अन्य राज्यों में भी शुरू होगी सुविधा

आपका बच्चा टिकटॉक यूजर बन चुका था और वो उसके बैन होने से उदास रहने लगा तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है. दरअसल, अब वो दुबारा से दादा-दादी के द्वारा सुनाई जाने वाली कहानी सुन सकेगा.बिहार में यह अनूठा प्रयोग शुरू किया गया है.दरअसल,कोरोना संकटकाल में छोटे बच्चों को साइको सोशल सपोर्ट देने के लिए यह पहल शुरू की गई है. आईसीडीएस-यूनिसेफ और प्रथम बुक्स के तहत यह प्रयास किया गया है. ‘मिस्ड कॉल दो कहानी सुनो’ गतिविधि के तहत एक फोन नंबर 08033094243 उपलब्ध कराया गया है. जिस पर केवल एक मिस काल देकर छात्र अपने उम्र के अनुसार कहानियों का आनंद ले सकते है.

कैसा ऑपरेट करना होगा?
दिए गए नम्बर पर सिर्फ मिस्ड कॉल करनी है.जैसे ही मिस्ड कॉल बंद हो जायेगी तो कॉलर को एक कॉल वापस आएगा. जिसमें कुछ निर्देशों का पालन करने कहा जाएगा, जैसे भाषा चयन जिसके लिए डायलिंग पैड से 1 नंबर दबाने पर अंग्रेजी और 2 नंबर चुनने पर हिन्दी भाषा चयनित होगी. भाषा चयन के बाद उम्र की जानकारी ली जाएगी. 5 वर्ष से कम उम्र वालों की कहानी के लिए 1 और 5 वर्ष से ज्यादा उम्र के लिए 2 दबाने पर कहानी का प्रसारण चालू हो जाएगा.

बॉलीवुड सेलेब्रिटिज की आवाज में भी सुन सकेंगे कहानी
कहानी दादी-नानी की आवाज के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की आवाज में भी हैं. इसका मुख्य उद्देश्य है कि बच्चों में पढ़ने और सुनने की संस्कृति को विकसित किया जाए. कोरोना संकट में स्कूल बंद है ऐसी स्थिति में छोटे बच्चों के मन में कई तरह के सवाल आते हैं. इन कहानियों के जरिए साइको सोशल सपोर्ट देने की कोशिश भी की जा रही है.

  • कैसे सुन सकते हैं कहानी?
  • मोबाइल या फिर टेलीफोन से 8033094244 पर मिस्ड कॉल देनी है.
  • मिस्ड कॉल देने के तुरंत बाद वहां से वापस कॉल आती है और कॉलर को एक कहानी सुनाई जाती है
  • एक व्यक्ति केवल एक कॉल पर ही दो कहानियां सुन सकता है
  • कहानियों को आप खुद से चुन नहीं सकते हैं, जो भी कहानी वहां से सुनाई जाएंगी वही आपको सुननी होंगी
  • मिस्ड कॉल के जरिए आप कहानियों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में सुन सकते हैं

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...