Site icon Buziness Bytes Hindi

कानपुर के केडीए में कोरोना की दस्तक, 2 दिन के लिए सील


कानपुर के केडीए में कोरोना की दस्तक, 2 दिन के लिए सील

कानुपर में कोरोना का आउटब्रेक बहुत तेजी से फैला है. अनलॉक-1 से अचानक कोविड-19 के पेशेंट तेजी से बढ़े हैं. अब अनलॉक 2.0 में भी कोरोना के पेशेंट्स मिलने की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. अब केडीए यानि कानपुर विकास प्राधिकरण में कोविड-19 का नया केस मिला है.केडीए में अफसरों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप की स्थिति रही. अानन-फानन में केडीए को दो दिन के लिए सील किया गया है. राइट्स प्राइवेट लिमिटेड का कर्मचारी प्रदीप चौधरी के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिली है.

कानपुर में कोरोना ने ली एक और जान
कानपुर में गुरुवार को कोरोना संक्रमित 72 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई. कोरोना से बुधवार को भी एक और मरीज की मौत हो गई थी.किदवई नगर निवासी इस रोगी का इलाज गंभीर हालत में हैलट में चल रहा था. साथ ही 10 नए संक्रमित भी मिले है. कोविड-19 की चपेट में आकर सिटी में 54 लोग दम तोड़ चुके हैं.शहर में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1188 हो गया है.इनमें से 883 मरीज ठीक हो चुके हैं. एक्टिव केस 253 हैं. नए संक्रमितों की जांच रिपोर्ट प्राइवेट लैब से आई है.

Exit mobile version