Cancer Awareness Camp: विश्व तंबाकू दिवस पर लगेगा कैंसर जागरूकता कैंप, जांच कराने पर 50 प्रतिशत तक की छूट

हेल्थCancer Awareness Camp: विश्व तंबाकू दिवस पर लगेगा कैंसर जागरूकता कैंप, जांच...

Date:

मेरठ। प्रत्येक वर्ष 31 मई को विश्व तंबाकू दिवस मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी मेरठ कैंसर अस्पताल के डायरेक्टर डा0 उमंग मित्तल की ओर से कैंसर जागरूकता कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में सेठ हीरालाल मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट और हैल्थ केयर इमेजिंग सेंटर एवं आशीष पैथोलॉजी लैब भी सहयोग करेंगे। कैंप इन सब के सहयोग से आगामी 31 मई को मेरठ कैंसर अस्पताल,छीपी टैक पर लगाया जाएगा। कैंप में वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा जांच की जाएगी और तंबाकू से होने वाली हानिकारक बीमारियों के अलावा कैंसर से बचाव के उपाय भी बताए जाएंगे।

Read also: Monkey Pox: ICMR ने जारी की चेतावनी, छोटे बच्चों को है अधिक खतरा

कैंप में आने वालों के लिए फेफड़ों का सीटी स्कैन करवाने पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसी के साथ कैंप में पैथोलाजी ,रेडियोलॉजी की जांच करवाने पर 30 प्रतिशत की सुविधा प्रदान की जाएगी। डा0 उमंग मित्तल पिछले 23 साल से प्रतिवर्ष सेठ हीरालाल मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से कैंप लगाकर लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभाव और कैंसर के प्रति जागरूक कर रहे हैं। डा0 उमंग मित्तल के साथ हैल्थ केयर इमेजिंग सेंटर के निदेशक डा0 संजय गुप्ता और आशीष पैथोलॉजी लैब के निदेशक डा0 आशीष जैन भी सहयोग कर रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...