Health: शरीर में हो गयी है पोटैशियम की कमी, इन समस्याओं का होता है जन्म

लाइफस्टाइलHealth: शरीर में हो गयी है पोटैशियम की कमी, इन समस्याओं का...

Date:

शरीर को स्वस्थ और फिट बनाये रखने के लिये रोजाना कई प्रकार के पोषक तत्वों को खाने की जरूरत होती है, वहीं इन चीजों में पौटेशियम भी शामिल हैं। बता दें कि पौटेशियम की आवश्यकता हड्डियों, तंत्रिका तंत्र, किडनी आदि को होती है, जिससे इसके जरिये इनके काम आसान हो जाते हैं। वहीं जब हमारे शरीर में पौटेशियम की कमी हो जाती है, तो इस स्थिति को हाइपोकैलिमिया के रूप में जाना जाता है, साथ ही इस समस्या में कब्ज, हृदय की समस्या, थकान और मांसपेशियों की कमजोरी आदि की दिक्कतें सामने आने लगती हैं। आईये जानते हैं ऐसी ही कुछ दिक्कतों के बारें में-

पाचन में डालता है गहरा असर-
शरीर में अगर पौटेशियम की कमी हो जाती है तो यह पाचन समस्याओं को बढ़ावा देता है, जहाँ पौटेशियम की कमी के कारण भोजन का पाचन सही से नहीं हो पाता है। वहीं इस समस्या में पेट फूलने और कब्ज जैसी समस्या हो जाती है, इसके साथ ही यह पेट की अन्य समस्याओं को भी पैदा करता है। 

उच्च रक्तचाप की समस्या-
पौटेशियम की कमी रक्तचाप में वृद्धि करती है, बता दें कि रक्त वाहिकाओं को आराम देने में पौटेशियम की अहम भूमिका होती है, जहाँ पौटेशियम की कमी से इनमें समस्या होने लगती है। 

ऐसे करें इस कमी को दूर-
अगर शरीर में पौटेशियम की कमी हो गयी है, तो आपको रोजमर्रा में संतुलित आहार को सम्मिलित करना चाहिये। जिनमें विटामिन और खनिजों से युक्त चीजों को अधिक से अधिक शामिल करें, जहाँ किशमिश, खुबानी, सूखे मेवे, बीन्स, दाल, आलू, पालक, ब्रोकली आदि सम्मिलित हो सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...