UGC NET: आज है आवेदन की आखिरी तिथि, जल्द करें आवेदन

एजुकेशनUGC NET: आज है आवेदन की आखिरी तिथि, जल्द करें आवेदन

Date:

विश्विद्यालय अनुदान यानी UGC द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यानी (NET) की आवेदन करने की अंतिम तिथि आज है। बता दें कि आज के बाद आवेदन लेने का लिंक डिएक्टिवेट कर दिया जायेगा, जो भी उम्मीदवार इस साल यूजीसी नेट परीक्षा में भाग लेने वाले हैं वह जल्द से जल्द इस आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें।

वहीं यह आवेदन UGC की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर किया जा सकता है। इसके साथ ही आवेदन पत्र में सुधार की तिथि 31 मई 2022 को समाप्त कर दी जाएगी, जोकि हाल में भी बढ़ाई गयी थी। वहीं जिन उम्मीदवारों के आवेदन प्रपत्र में कोई त्रुटि रह गयी हो, वह आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने आवेदन पत्र में सुधार कर लें, वहीं पहले आवेदन प्रपत्र में सुधार की तिथि 20 मई, 2022 निर्धारित थी। जहाँ इसे बढ़ाकर 31 मई कर दिया गया था। 

ऐसे करें आवेदन-
1. सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जायें। 

2. अब आवेदन के लिये दिये गये लिंक पर क्लिक करें, अब यह आपको नये पेज पर ले जायेगा। 

3. यहाँ माँगी जा रही जानकारी को भरकर अब अपना पंजीयन करें, इसके बाद लॉगिन करें।

4. अब सभी जरूरी जानकारी और दस्तावेजों को अपलोड करें, इसके बाद आगे बढ़े। 

5. अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर दें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें। इसके साथ ही आवेदन प्रपत्र का एक प्रिंट अपने पास भी रख लें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related