पुलिस ने खोली पिंटू सेंगर की मौत की गुत्थी

उत्तर प्रदेशपुलिस ने खोली पिंटू सेंगर की मौत की गुत्थी

Date:


पुलिस ने खोली पिंटू सेंगर की मौत की गुत्थी

कानपुर।कानपुर में बीती 20 जून को हुई बसपा नेता पिंटू सेंगर की दिनदहाड़े नृशंसा हत्या की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया. पुलिस ने मामले में दो सगे भाइयों सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही साथ हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले एक शूटर की पहचान करने का दावा किया है. पुलिस को वारदात को अंजाम देने वाले शूटरों के साथ-साथ साजिश में शामिल दो अन्य लोगों की तलाश है, हत्या की इस वारदात को अंजाम देने के लिए 40 लाख की सुपारी दी गई थी. बसपा नेता के दुश्मनों ने मिलकर इस हत्या की वारदात की पटकथा लिखी थी.

पहली बार रहे नाकाम
आपको बता दें कि प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले भाजपा नेता पिंटू सेंगर की पप्पू स्मार्ट उसके भाई कुक्कू, साउद अख्तर,मनोज गुप्ता व सुंदर श्याम मिश्रा से लेनदेन को लेकर रंजिश चल रही थी. इन सभी ने मिलकर पिंटू सेंगर की हत्या के लिए डेढ साल पहले हाथ मिला लिया और सुपारी दे कर पिंटू को रास्ते से हटाने की साजिश रची.तनवीर नाम के शख्स के साथ मिल कर इन्होंने सुपारी दी और सात लाख की एडवांस दिया.बाद में काम नही होने पर शूटरों ने सुपारी वापस कर दी थी.

ऐसे हुआ खुलासा
पिंटू के सभी दुश्मनों ने मिल कर एक बार फिर साजिश रची और शूटरों की मदद से हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया. हत्या की वारदात को अंजाम दिए जाने की तारीख से पहले पप्पू स्मार्ट अपने भाई कुक्कू और परिवार के साथ मध्य प्रदेश चला गया.इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद से पप्पू स्मार्ट की हत्या की वारदात में संलिप्तता का खुलासा हो गया.पुलिस ने उसे व उसके भाई को एमपी से गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने पुलिस को पूरी कहानी बयां कर दी.जिसके बाद पुलिस ने मनोज गुप्ता,सुन्दर श्याम मिश्रा,तनवीर और वीरेन्द्र पाल को गिरफ्तार कर लिया.

एक कि गिरफ्तारी
पुलिस का दावा है कि उसने हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले 4 शूटरों में से एक को पहचान लिया है. पुलिस जल्द ही उसको गिरफ्तार करने के बाद उसके तीन अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लेगी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...