जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए पीएम मोदी लेह पहुंचे

फीचर्डजमीनी हालात का जायजा लेने के लिए पीएम मोदी लेह पहुंचे

Date:


जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए पीएम मोदी लेह पहुंचे

लेह: चीन के साथ सीमा तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह लेह पहुंच गए। इससे पहले सूत्रों के हवाले ये जानकारी थी कि सीडीएस बिपिन रावत आज लेह के दौरे पर होंगे। हालांकि, प्रधाननंत्री को लेकर ऐसी कोई जानकारी सामने नही आई थी। पीएम के साथ सीडीएस बिपिन रावत भी लेह पहुंचे हैं। वहीं, सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भी मौजूद हैं।

प्रधानमंत्री के कार्यालय की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक, फिलहाल पीएम मोदी नीमू के एक फॉरवर्ड लोकेशन पर हैं. यहा वो तड़के सुबह ही पहुंच गए थे. यह जगह 11,000 की ऊंचाई पर स्थित है. यह इलाका सिंध नदी के किनारे पर और जांस्कर रेंज से घिरी हुई बहुत ही दुर्गम जगह है. पीएम मोदी के इंस्टाग्राम अकाउंट से उनकी इस यात्रा की तस्वीर भी शेयर की गई है.

बता दें कि इसके पहले बस CDS बिपिन रावत के लेह जाने की खबर आई थी. जानकारी है कि लद्दाख में बिपिन रावत कोर हेडक्वार्टर में सेना के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. वहीं, एक दिन पहले यह भी खबर थी कि शुक्रवार को ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का भी लद्दाख जाने का कार्यक्रम है, लेकिन उनके कार्यक्रम को आगे बढ़ा दिया गया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...