Blast in Kabul: धमाके से दहली अफगानिस्तान की राजधानी काबुल, 30 की मौत 40 जख्मी

इंटरनेशनलBlast in Kabul: धमाके से दहली अफगानिस्तान की राजधानी काबुल, 30 की...

Date:

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में इन दिनों हाहाकार मचा हुआ है। एक के बाद एक धमाकों की गूंज से राजधानी और वहां रहने वाले लोग दहल रहे हैं। अब एक बार फिर से काबुल में इस बार वहां की एक मस्जिद को आतंकियों ने निशाना बनाया है। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका हुआ। जिसमें 30 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि धमाके में 40 लोग जख्मी हो गए है। घटना के बाद से चारों ओर पसरा मौत का मातम पसरा हुआ है। ये धमाके इस बात की गवाही दे रहे हैं कि तालिबानी सत्ता में वापसी अफगानिस्तान की सरजमीं पर कितनी भारी पड़ रही है। वहां के लोगों को अपनी जान देकर ये कीमत चुकानी पड़ रही हैं। अब हुआ धमाका मगरिब की नमाज के समय हुआ। जिसमें मस्जिद के इमाम अमीर मोहम्मद काबुली मारे गए। हालांकि अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता में वापसी के बाद तालिबान के विरोधियों ने पिछले कुछ दिनों में अफगानिस्तान और काबुल में हमले तेज कर दिए। हमले के पीछे उसी आतंकी संगठन के होने का अनुमान है जिसने पिछले दिनों भी बम धमाके किए हैं। 

Read also: Vinod Kambli: कंगाल हुए कांबली, मांग रहे हैं काम

काबुल के इमरजेंसी अस्पताल ने ट्विटर पर कहा है कि एक सात साल के बच्चे समेत 27 जख्मी मरीज भर्ती कराए गए हैं। 27 घायलों में से तीन की मौत इलाज के दौरान हो चुकी है। दो लोगों ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया जबकि एक की इमरजेंसी में मौत हो गई है। अफगानिस्तान में इमरजेंसी अस्पताल के कंट्री डायरेक्टर स्टीफनो सोज्जा ने कहा कि पांच नाबालिग समेत कुल 28 लोग सर्जिकल वार्ड में भर्ती किए गए हैं। जिनमें से एक सात साल का बच्चा शामिल था। बता दें कि इससे पहले भी काबुल में कई मस्जिदों में धमाके हुए हैं। जिसमें कई लोग मारे गए हैं। पिछले दो महीने में काबुल और अफगानिस्तान के अन्य शहरों में अब तक करीब 20 से अधिक बम धमाके हो चुके हैं। जिसमें करीब 100 लोग तक मारे जा चुके हैं। आज हुए बम धमाके में मारे गए लोगों के बारे में अभी तक तालिबानी सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं धमाके के बाद पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related