नहीं रहा बॉलीवुड का ‘धोनी’

बॉलीवुडनहीं रहा बॉलीवुड का ‘धोनी’

Date:


नहीं रहा बॉलीवुड का ‘धोनी’

रुपहले पर्दे पर धोनी का किरदार निभाकर छा गए थे सुशांत सिंह राजपूत

रोहन वर्मा

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का फिल्मी पर्दे पर किरदार निभाने वाले बॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली. भारत को अपनी कप्तानी में टी-20 और वनडे वल्र्ड कप जिताने वाले धोनी की जिंदगी पर आधारित फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में सुशांत ने इस विकेटकीपर का किरदार निभाया था. मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, उनके घर में काम करने वाले नौकर ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. हालांकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चला है लेकिन इस खबर ने सभी को सकते में डाल दिया.

कहने लगे थे धोनी
सुशांत सिंह के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी रही जिसने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाया था. इतना ही नहीं, खुद सुशांत सिंह ने भी माना था कि उन्होंने धोनी को फिल्मी पर्दे पर निभाने के लिए काफी मेहनत की थी. उन्होंने धोनी के जैसे ही बालों का स्टाइल भी रखा जब इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपने करियर की शुरुआत की थी. एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. इस फिल्म के बाद कुछ लोग तो सुशांत को ही फिल्मी पर्दे का धोनी कहने लगे थे.

फिल्मी सफर
इसके अलावा उन्होंने केदारनाथ और छिछोरे जैसी फिल्मोंं में काम किया था. उन्होंने टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से घर-घर में पहचान बनाई थी. करीब 9 महीने पहले उनकी फिल्म छिछोरे आई थी लेकिन वह बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा सकी. दिलचस्प बात ये थी कि इस फिल्म में वह अपने बेटे (फिल्म में) को जिंदगी से लडऩे और आत्महत्या जैसी चीजों से दूर रहने की मशक्कत करते नजर आए. कुछ दिन पहले उनकी मैनेजर ने भी आत्महत्या कर ली थी. 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायबरेली में कृष्ण रूप में दिखे अखिलेश यादव, ‘PDA महानायक’ वाले पोस्टर पर गरमाई सियासत

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के...

Asian Games 2026: चिकिता-साहिल ने शूट-ऑफ में कोरिया को हराकर जीता गोल्ड, भारत को मिला LA28 कोटा

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय तीरंदाजों का शानदार प्रदर्शन...

LPU Protest: 10 दिन के लिए क्लास सस्पेंड, छात्र घर लौटे; 15 घंटे बाद NH-44 पर ट्रैफिक बहाल

पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में...