मुकेश भट्ट पर बरसीं मित्रा

बॉलीवुडमुकेश भट्ट पर बरसीं मित्रा

Date:


मुकेश भट्ट पर बरसीं मित्रा

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के डेढ़ महीने बाद भी मुंबई पुलिस किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है। अब इस मामले में बिग बॉस फेम कोइना मित्रा भी कूद पड़ी है। कोयना मित्रा हमेशा से ही अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं और उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के निधन के मामले में कई लोगों पर सवाल उठाए है। कोयना मित्रा का कहना है कि वो काफी आश्चर्यचकित है कि आखिर सुशांत का परिवार सीबीआई जांच की मांग क्यों नहीं कर रहा है। साथ ही उन्होंने मुकेश भट्ट के बयान की भी धज्जियां उड़ाई हैं।

एक इंटरव्यू के दौरान कोयना मित्रा ने कहा है कि, ‘मैं जानना चाहती हूं कि आखिर मुकेश भट्ट से कोई पूछताछ क्यों नहीं हुई? मुझे नहीं पता कि आखिर मुंबई पुलिस उनसे पूछताछ क्यों नहीं कर रही है? मेरा मतलब है कि आपको कैसे पता कि सुशांत डिप्रेशन में है और अगर आपको पता था तो आपने उसकी मदद क्यों नहीं की? ये बहुत ही अजीब स्टेटमेंट है कि आपने सुशांत सिंह राजपूत को अगला परबीन बॉबी कहा था।’

कोयना मित्रा ने मुंबई पुलिस के साथ भी अपनी नाराजगी जाहिर की है। कोयना मित्रा का कहना है कि, ‘पता नहीं क्यों उन्हें वो चीजें नहीं दिख रही है जो हमें दिख रही हैं। कई लोगों से पूछताछ करनी चाहिए लेकिन उन्हें तो पुलिस स्टेशन बुलाया ही नहीं गया।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...