बॉलीवुड स्टार अक्षय़ कुमार, सारा अली खान और धनुष स्टारर फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग दोबारा से शुरू होने वाली है। कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते इस फिल्म की शूटिंग पर भी ब्रेक लग गया था। अब जब लॉकडाउन का पीरियड धीरे-धीरे खत्म होने लगा है और स स्थिति दोबारा सामान्य होती दिख रही है। तब फिल्मों और टीवी सीरियल्स की शूटिंग भी शुरू होने लगी है। इस बीच अक्षय कुमार, साउथ स्टार धनुष और सारा अली खान स्टारर फिल्म अतरंगी रे भी फिर से फ्लोर पर लौटने की तैयारी में है। सामने आ रही जानकारी की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर महीने से शुरू होने वाली है।
इसके साथ ही इस फिल्म की एक झलक भी सामने आई है। ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श ने इस बारे में जानकारी साझा की है। तरण आदर्श के हालिया ट्वीट की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग चेन्नई के मदुरई में अक्टूबर 2020 से शुरू की जाने की प्लानिंग है। ये ट्वीट आप नीचे देख सकते हैं।
इस फिल्म का संगीत मशहूर कंपोजर एआर रहमान देने वाले हैं। तो वहीं, इस फिल्म को निर्देशक आनंद एल राय डायरेक्ट करेंगे। ये दूसरी बार होगा जब धनुष और आनंद एल राय दोबारा हाथ मिला रहे हैं। इससे पहले इन दोनों की जोड़ी रांझणा जैसी ब्ल़ॉकबस्टर फिल्म दे चुके हैं। इसके बाद धनुष दोबारा हिंदी फिल्मों में नहीं दिखाई दिए थे। लंबे गैप के बाद वो हिंदी दर्शकों के सामने इस धमाकेदार फिल्म को लेकर सामने आ रहे हैं।

