अब SSR का फरेंसिक टेस्ट वीडियो हुआ लीक

बॉलीवुडअब SSR का फरेंसिक टेस्ट वीडियो हुआ लीक

Date:


अब SSR का फरेंसिक टेस्ट वीडियो हुआ लीक

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक्टर के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मंगलवार को एफआईआर दर्ज करा कर इस मामले को एक नया रुख दे दिया है। पटना पुलिस अब रिया चक्रवर्ती से दोबारा पूछताछ कर सच का पता लगाने का प्रयास करेगी। इससे पहले मुंबई पुलिस ने रिया का बयान लिया था।

फरेंसिक टेस्ट का वीडियो लीक्ड
इस बीच अब खबर आ रही है कि सुशांत सिंह राजपूत के फरेंसिक टेस्ट का वीडियो लीक्ड हो गया है। यह वीडियो एक न्यूज़ चैनल के पास है। इस वीडियो में फरेंसिक टेस्ट जांच कर रहे अधिकारी अपना डर जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में किसी अफसर को कहते सुना जा सकता है कि ये वीडियो लीक न हो जाए वर्ना हमारी जांच बर्बाद हो जाएगी।

एफआईआर कॉपी भी हो चुकी है लीक
इससे पहले रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर की कॉपी सोशल मीडिया पर लीक्ड हुई थी। वहीं सुशांत की मौत के बाद उनकी आत्महत्या की तस्वीरों को भी किसी ने सोशल मीडिया पर फैलाने का काम किया था। सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने FIR में कहा है कि 2019 से पहले सुशांत को किसी भी तरह की परेशानी नहीं थी तो रिया के आने के बाद ऐसा क्या हुआ था, सुशांत सिंह को दिमागी रूप से क्या परेशानी हो गई इसकी जांच की जाए?

बहन ने चलाया न्याय अभियान
वहीं सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता पिछले कुछ समय से इस मामले पर सोशल मीडिया पर बोलना शुरू किया है। कुछ समय पहले उन्होंने सुशांत के साथ हुई आखिरी बातचीत के बारे में बताया। अब उन्होंने न्याय की मांग करते हुए लिखा है, ‘अगर सच्चाई मायने नहीं रखती हैं, तो कभी भी कुछ नहीं होगा #JusticeForSushantSinghRajput’। इसके साथ उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत एक तस्वीर भी साझा की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related