नेपोटिज़्म मुद्दे पर खामोश नहीं रहना चाहते शॉट गन

बॉलीवुडनेपोटिज़्म मुद्दे पर खामोश नहीं रहना चाहते शॉट गन

Date:


नेपोटिज़्म मुद्दे पर खामोश नहीं रहना चाहते शॉट गन

बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने हालिया टीवी इंटरव्यू में सुशांत सिंह राजपूत के मामले में खुलकर बात की। इस दौरान वह नेपोटिज्म के आरोप झेल रहे फिल्मकार करण जौहर पर भड़क गए| उन्होंने साफ तौर पर माना कि हाल के दिनों में बॉलीवुड में जो गंदगी देखने को मिली है वो उनके समय में न के बराबर ही देखने को मिलती थी। अभिनेता के मुताबिक उनके दौर के ज्यादातर एक्टर देव आनंद से लेकर धर्मेंद्र तक, फिर अमिताभ, जितेंद्र, विनोद खन्ना, विनोद मेहरा, रणजीत आदि आसानी से फिल्मों में नहीं आ गए थे। उन्हें भी फिल्मों में छोटे-छोटे रोल निभाकर अपनी जगह बनानी पड़ी थी।

अमुमन सियासत की बात करने वाले शत्रुघ्न फिल्म इंडस्ट्री की बात करने से बचते हैं, उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे विवादित मामले में बोलना जरूरी है। कोई भी संवेदनशील व्यक्ति ऐसी घटनाओं को कैसे नजरअंदाज कर सकता है। शत्रुघ्न की इस बात से लगता है कि सियासत की तरह वह इस मुद्दे पर भी खामोश नहीं रहना चाहते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...