कोरोना वायरस आउटब्रेक के बीच बॉलीवुड सितारे अपनी नई फिल्मों पर काम करने के लिए अपनी कमर कस चुके हैं। कुछ समय पहले ही बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना की आगामी फिल्म का ऐलान कर दिया गया है। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर करने जा रहे हैं। इससे पहले अभिषेक कपूर ने ‘काय पो चे’ ‘केदारनाथ’ और ‘रॉक ऑन’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। पहली बार अभिषेक कपूर, आयुष्मान खुराना के साथ काम करने जा रहे हैं।
ताजा मिल रही जानकारी की माने तो आयुष्मान खुराना इस फिल्म में वाणी कपूर के साथ रोमांस करते नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने अब तक आयुष्मान खुराना की फिल्म के नाम को फाइनल नहीं किया है। आयुष्मान खुराना की फिल्म की कहानी एक लव स्टोरी होगी। फिल्म में आयुष्मान खुराना एक एथलीट का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।
इस फिल्म की जानकारी देते हुए ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि, वाणी कपूर और आयुष्मान खुराना, अभिषेक कपूर की अगली फिल्म में नजर आने वाले हैं। अब तक भी इस फिल्म का टाइटल नहीं रखा गया है। ये उत्तर भारत की एक लव स्टोरी होगी जिसमें आयुष्मान खुराना एक एथलीट के तौर पर नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2020 में शुरु की जाएगी।

