केरल में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से पांच की मौत

फीचर्डकेरल में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से पांच की मौत

Date:


केरल में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से पांच की मौत

नई दिल्ली: भारी बारिश के बीच केरल के इडुक्की जिल में शुक्रवार सुबह हुए भूस्खलन से कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है। ये भूस्खलन जिले के राजमलाई क्षेत्र में हुआ। ये जगह पर्यटन के लिए मशहूर मुन्नार से करीब 25 किलोमीटर दूर है। अधिकारियों के अनुसार इस क्षेत्र में 70 से 80 लोग हैं जो भूस्खलन के कारण फंसे हो सकते हैं। हालांकि, अभी सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिर कितने लोग फंसे हुए हैं।

पुल टूटने से बढ़ी दिक़्क़त
अधिकारियों ने बताया है कि प्रभावित क्षेत्र तक पहुंचने के लिए एक पुल था जो टूट गया है। इसलिए यहां तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है और बचाव कार्य भी प्रभावित हो रहा है। हालांकि वन अधिकारी और अन्य आपातकालीन सेवा के कुछ कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। ताजा अपडेट के अनुसार 10 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

वायुसेना से मांगी मदद
हालात से निपटने के लिए केरल मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने भारतीय वायुसेना से भी मदद मांगी है ताकि हेलीकॉप्टर के जरिए प्रभावित क्षेत्र में पहुंचा जा सके। मुख्यमंत्री ने ये भी ट्वीट कर बताया है कि एनडीआरएफ की एक टीम पहुंच चुकी है और त्रिशुर में मौजूद दूसरी टीम भी जल्द पहुंचने वाली है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...