मैं अभी भी कसौटी का हिस्सा हूं, एरिका का खुलासा

बॉलीवुडमैं अभी भी कसौटी का हिस्सा हूं, एरिका का खुलासा

Date:


मैं अभी भी कसौटी का हिस्सा हूं, एरिका का खुलासा

सीरियल ‘कसौटी जिंदगी के 2’ को लेकर आए दिन कई बुरी खबरें सामने आ रही है। बीते दिनों ही खबर आई थी कि पार्थ समथान ने अपनी निजी जिंदगी में मची उथल-पुथल के चलते ही इस सीरियल से अलविदा कहने का फैसला लिया है। इस बीच ऐसा भी सुनने में आ रहा था कि सीरियल की लीड एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस भी कुछ ऐसा ही फैसला लेने वाली है। वहीं ऐसी भी अफवाहें उड़ी थी कि पिता की बिगड़ती तबियत के चलते ही उन्होंने इस सीरियल को छोड़ने का फैसला लिया है। अब खुद एरिका फर्नांडिस ने ये बात साफ कर दी है कि वो इस सीरियल को नहीं छोड़ रही है।

हालिया एक इंटरव्यू में एरिका फर्नांडिस ने खुलासा किया है कि वो अभी इस सीरियल से जुड़ी हुई है। एरिका फर्नांडिस का कहना है कि, ‘मैं अभी भी कसौटी का हिस्सा हूं…।’ एरिका फर्नांडिस का ये बयान तो कई लोगों के चेहरे पर मुस्कान तो ले ही आएगा।

सुनने में आ रहा था कि पार्थ समथान की जगह अब पर्ल वी पूरी इस सीरियल में अनुराग बासु का रोल अदा करेंगे, लेकिन सूत्रों से जानकारी मिली है कि अभी भी मेकर्स पार्थ समथान को रोकने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। वहीं ऐसी भी खबरें आई थी कि मेकर्स ने इस रोल के लिए हर्षद चोपड़ा, बरुन सोबती समेत कुल 8 कलाकारों को अप्रोच किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...