Meerut Corona Update : कोरोना की चपेट में आया एसपी क्राइम और उनका परिवार

मेरठ रीजनMeerut Corona Update : कोरोना की चपेट में आया एसपी क्राइम और...

Date:


Meerut Corona Update : कोरोना की चपेट में आया एसपी क्राइम और उनका परिवार

मेरठ एसएसपी ऑफिस 48 घंटे के बंद

मेरठ। लगातार बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण ने मेरठ के एसपी क्राइम और उनके परिवार को चपेट में लिया है। एसपी क्राइम और उनकी पत्नी सहित परिवार के तीन सदस्यों के संक्रमित मिलने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मचा है।

फिलहाल एसएसपी कार्यालय और एसपी क्राइम के ऑफिस को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। इसी के साथ पिछले कुछ दिनों में एसपी क्राइम के संपर्क में आए पुलिसकर्मियों की जांच कराई जा रही है। सीएमओ डॉक्टर राजकुमार ने बताया कि मंगलवार को की गई जांच के दौरान एसपी क्राइम रामअर्ज और उनकी पत्नी व बेटा संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ एसपी क्राइम की दो बेटियों का टेस्ट होना अभी बाकी है।

पिछले कुछ दिनों से एसपी क्राइम एसएसपी कार्यालय में बैठकर जनसुनवाई भी कर रहे थे। इसके चलते एसएसपी कार्यालय और एसपी क्राइम के कार्यालय को सेनेटाइज कराने के बाद दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। इसी के साथ पिछले कुछ दिनों में एसपी क्राइम के संपर्क में आए पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है। सिविल लाइन थाने के सामने सिंचाई विभाग कंपाउंड में स्थित एसपी क्राइम के आवास को भी सेनेटाइज किया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related