रिया ने SSR की बहन पर लगाया गंभीर आरोप

बॉलीवुडरिया ने SSR की बहन पर लगाया गंभीर आरोप

Date:


रिया ने SSR की बहन पर लगाया गंभीर आरोप

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में घिरी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने मंगलवार को सुशांत के परिवार पर नए आरोप लगाए हैं. रिया चक्रवर्ती के वकील की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच कर रही एजेंसियों का पूरा सहयोग किया है. रिया ने सुशांत सिंह की बहन पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

बयान में रिया चक्रवर्ती को “एक इंडियन आर्मी सर्जन और महाराष्ट्रीय गृहणी की बेटी” बताते हुए कहा गया कि उनके खिलाफ लगाए गए “पूरी तरह से बकवास” है. बयान में कहा गया है कि सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के साथ रिया के रिश्ते अप्रैल 2019 में खराब हुए. जब वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ रह रही थीं तो एक रात सुशांत की बहन ने शराब के नशे में उन्हें (रिया चक्रवर्ती को) जबरदस्ती छुआ.

बयान में कहा गया है कि “रिया चक्रवर्ती इस घटना से बिल्कुल हैरान रह गईं और उन्होंने सुशांत की बहन को कमरे से बाहर जाने के लिए भी कहा. इसके बाद रिया ने खुद भी सुशांत का घर छोड़ दिया.” बयान में आगे कहा गया है कि “रिया ने इस बात की जानकारी सुशांत को भी दी थी और इसको लेकर सुशांत की अपनी बहन से बहस भी हुई थी. इसके बाद से सुशांत सिंह के परिवार और रिया के बीच रिश्ते खराब हो गए थे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related