विकास दुबे: कानपुर शूटआउट से महाकाल में सरेंडर तक

उत्तर प्रदेशविकास दुबे: कानपुर शूटआउट से महाकाल में सरेंडर तक

Date:


विकास दुबे: कानपुर शूटआउट से महाकाल में सरेंडर तक

02 जुलाई
चौबेपुर के बिकरू गांव में सीओ-एसओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की एक-47 व तमंचों से हत्या. सात गंभीर रूप से घायल.

03 जुलाई
कानपुर के आइजी मोहित अग्रवाल व एसएसपी दिनेश कुमार पी की अगुवाई में पुलिस ने दुर्दांत के मामा प्रेम प्रकाश पांडेय और चचेरे भाई अतुल दुबे को मुठभेड़ में किया ढेर.

04 जुलाई
चौबेपुर के एसओ विनय कुमार तिवारी को निलंबित किया गया। दुर्दांत विकास के दो बीघा जमीन पर बने किलानुमा घर व नीचे बने बंकर ढहाकर हथियार, बम और गोला-बारूद बरामद किए गए.

05 जुलाई
कल्याणपुर में मुठभेड़ में पकड़े गए विकास के गुर्गे दया शंकर अग्निहोत्री ने उगला राज. निलंबित थानेदार का विकास दुबे कनेक्शन मिला. चार घंटे पहले थाने से फोन आने व 30 शूटर इकट्ठा करने की बात चली पता. खजांची के तौर पर जय बाजपेई से जुड़ा विकास का नेटवर्क. 60 पुलिस टीमों के 900 पुलिसकर्मी दुर्दांत को खोजने में जुटे.

06 जुलाई
मुठभेड़ में पीठ दिखाकर भागने वाले दो दारोगा कुंवर पाल व राजीव निलंबित. विकास के भतीजे की पत्नी, नौकरानी व पड़ोसी गिरफ्तार किए गए. शहीद सीओ देवेंद्र मिश्र का पत्र वायरल होने से सनसनी फैली. 200 पुलिसकर्मी रडार पर लिए गए.

07 जुलाई
फरीदाबाद में होटल में एसटीएफ व पुलिस की छापेमारी में दुर्दांत विकास भाग निकला. सीओ के वायरल पत्र से शक के दायरे में आए एसटीएफ के डीआइजी व कानपुर नगर में एसएसपी रहे अनंत देव पीएसी में भेजे गए. चौबेपुर थाने के सभी दारोगा व पुलिसकर्मी लाइन हाजिर.

08 जुलाई
निलंबित चौबेपुर एसओ विनय कुमार तिवारी व हलका इंचार्ज केके शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. एसटीएफ व हमीरपुर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में विकास का दाहिना हाथ 50 हजार का इनामी भतीजा अमर दुबे मौदहा में मुठभेड़ में ढेर. 50-50 हजार के इनामी श्यामू बाजपेई, जहान यादव कानपुर में दबोचे गए. अमर दुबे की मां, पत्नी व रिश्तेदार भी पकड़े गए.

09 जुलाई
दुर्दांत विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में पकड़ा गया. या यूं कहें कि उसने खुद को मध्य प्रदेश पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. पूरा घटनाक्रम किसी ड्रामे से कम नहीं रहा. उधर, कानपुर व इटावा में मुठभेड़ के दौरान दो खास गुर्गे ढेर हो गए.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दिशा सालियान केस में CBI FIR के बाद नीरज बबलू का दावा- सुशांत की मौत का सच भी आएगा सामने

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा...