मनाली पहुंचकर कंगना ने दिया उद्धव को चैलेन्ज, देखें कौन किसको फंसाता है

बॉलीवुडमनाली पहुंचकर कंगना ने दिया उद्धव को चैलेन्ज, देखें कौन किसको फंसाता...

Date:


मनाली पहुंचकर कंगना ने दिया उद्धव को चैलेन्ज, देखें कौन किसको फंसाता है

मुंबई: अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोमवार को मुंबई छोड़ दी और अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश पहुंच गई है। कंगना रनौत ने एक बार फिर महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे पर हमला बोला है। कंगना ने ट्वीट कर कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की बेसिक समस्या ये है कि मैंने आखिर क्यों मूवी माफिया, सुशांत सिंह राजपूत के हत्यारों और उनके ड्रग रैकेट को एक्सपोज किया, जिनके साथ उनका बेटा आदित्य ठाकरे घूमता-फिरता था।

कंगना का ट्वीट
इसके साथ ही कंगना ने अपने ट्वीट में कहा कि ये मैंने बहुत बड़ा अपराध कर दिया है और अब वे मुझे इस मामले में फंसाना चाहते हैं। ओके आप कोशिश कीजिए। देखते हैं कि कौन किसको फंसा सकता है।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1305465116255612931

फिर की थी पीओके से तुलना
इससे पहले अभिनेत्री ने कहा था कि उन्हें “लगातार हमलों तथा अपशब्दों से भयभीत किया गया और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से शहर की तुलना करना ‘बिल्कुल सही’ था। रनौत ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी। इसके बाद उनका महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना के साथ विवाद हो गया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related