सनी लियोनी ने साधा कंगना और रंगोली पर निशाना !

बॉलीवुडसनी लियोनी ने साधा कंगना और रंगोली पर निशाना !

Date:


सनी लियोनी ने साधा कंगना और रंगोली पर निशाना !

बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल अपनी बात को सही साबित करने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहती हैं। बीते दिन लोगों ने इसका एक नजारा देखा था, जब रंगोली ने अपनी बहन कंगना रनौत की ‘सॉफ्ट पोर्न स्टार’ की बात को सही साबित करने के लिए मामले में सनी लियोनी को घसीट लिया था। सनी लियोनी इन दिनों अपने पति और बच्चों के साथ विदेश में वक्त बिता रही हैं और उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

हालांकि रंगोली चंदेल के ट्वीट की जानकारी उन्हें भी लग ही गई है। ऐसे में उन्होंने चुप रहने से बेहतर अपनी बात कहना ही समझा है। अदाकारा सनी लियोनी ने कुछ देर पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बहुत कम शब्दों में कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल पर निशाना साधा है।

सनी लियोनी ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘मैं लंच डेट पर हूं और दुनिया में चल रहे ड्रामे की अपडेट ले रही हूं।’ सनी लियोनी ने पोस्ट में भले ही किसी का नाम न लिया हो लेकिन हर किसी को समझ आ गया है कि वो किसकी बात कर रही हैं।

https://www.instagram.com/p/CFQ-kGTje1l/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related