एक्ट्रेस पूनम पांडे की पति सैम से हुई सुलह!

बॉलीवुडएक्ट्रेस पूनम पांडे की पति सैम से हुई सुलह!

Date:


एक्ट्रेस पूनम पांडे की पति सैम से हुई सुलह!

मुंबई: एक्ट्रेस पूनम पांडे हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। पूनम का करियर और निजी ज़िंदगी भी विवादों से भरी हुई है। कुछ हफ़्ते पहले पूनम पांडे ने सैम बॉम्बे संग शादी रचाई थी। शादी के बाद पूनम ने सैम पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसके बाद सैम के ख़िलाफ़ FIR तक दर्ज करवाई गई थी। सोशल मीडिया पर पूनम पांडे के बारे में खूब चर्चा होने लगी।

हाल ही में पूनम के पति सैम ने शादी की एक तस्वीर शेयर की है। हालांकि सैम ने इस तस्वीर के कैप्शन में कोई मैसेज तो नहीं लिखा है। इस पोस्ट के बाद अब हर कोई सवाल खड़े कर रहा है कि क्या पूनम और सैम के बीच सब कुछ ठीक हो गया ? पिछले कुछ दिनों से पूनम और सैम के बीच विवाद चल रहा है। तो क्या अब पूनम और सैम के बीच मामला सुलझ गया है? हालांकि, इस तस्वीर पर अभी तक पूनम पांडे ने रिएक्ट नहीं किया है।

ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले पूनम पांडे ने बताया था कि सैम ने उनके साथ खूब मारपीट की थी। पूनम ने आगे बताया कि यह सब उनके साथ डेढ़ साल से हो रहा था, लेकिन उन्हें लगा था कि शादी के बाद सब ठीक हो जाएगा। शादी के बाद भी सैम ने पूनम के साथ मारपीट की। इसके बाद पूनम ने सैम के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। पूनम ने ये भी बताया है कि सैम उन से अपनी शिकायत वापस लेने की अपील कर रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related