सारा, श्रद्धा, रकुलप्रीत सिंह का मोबाइल एनसीबी ने किया जब्त

बॉलीवुडसारा, श्रद्धा, रकुलप्रीत सिंह का मोबाइल एनसीबी ने किया जब्त

Date:


सारा, श्रद्धा, रकुलप्रीत सिंह का मोबाइल एनसीबी ने किया जब्त

बॉलीवुड ड्रग्स मामले में एनसीबी लगातार जांच कर रही है। कल एनसीबी ने बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को पूछताछ के लिए ऑफिस बुलाया था। कंई घंटों तक चली पूछताछ के दौरान इन तीनों अदाकाराओं से बॉलीवुड ड्रग मामले से जुड़े कई अहम सवाल पूछे गए। इतना ही नहीं पूछताछ के दौरान एनसीबी ने दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुलप्रीत सिंह समेत सभी लोगों के फोन भी जब्त कर लिए हैं।एनसीबी को उम्मीद है कि इस कदम की वजह से टीम को बॉलीवुड ड्रग रैकेट के बारे में अहम सबूत मिलेंगे।

एनीसीबी ने सारा अली खान ने उनका पुरानी फोन भी मांगा है जिसे उन्होंने फिल्म केदारनाथ की शूटिंग के दौरान इस्तेमाल किया था। दावा तो यह भी किया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुलप्रीत सिंह के अलावा एनीसीबी ने जया शाह और करिश्मा प्रकाश के फोन को भी जब्त किया है। वह बात अलग है कि इन दोनों के फोन से एनसीबी को कुछ खास सुराग नहीं मिले हैं।

सूत्रों के मुताबिक दीपिका पादुकोण , श्रद्धा कपूर और सारा अली खान को अभी क्लीनचिट नहीं दी गई है। जांच के दौरान इन सभी ने ड्रग लेने की बात से इनकार किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related