फिल्म रुस्तम के लिए अक्षय को मिला अदालत का नोटिस

बॉलीवुडफिल्म रुस्तम के लिए अक्षय को मिला अदालत का नोटिस

Date:


फिल्म रुस्तम के लिए अक्षय को मिला अदालत का नोटिस

मध्य प्रदेश में कटनी की एक अदालत ने अक्षय कुमार के खिलाफ नोटिस जारी किया है। ये नोटिस उन्हें उनकी पांच साले पहले आई फिल्म रुस्तम की वजह से थमाया गया है। दरअसल फिल्म रुस्तम में एक सीन में वकीलों को बेशर्म कहा गया था, जिसे लेकर कटनी निवासी अधिवक्ता मनोज गुप्ता ने अदालत में याचिका दायर की है।

अक्षय कुमार के साथ अन्य लोगों का नाम भी शिकायत में दर्ज है। जैसे जी इंटरटेनमेंट इन्टरप्राइजेज लिमिटेड के चेयरमैन सुभाष चन्द्रा, फिल्म डायरेक्टर टीनू सुरेश देसाई, फिल्म कलाकार अनंग देसाई, सिटी प्राईड सिनेमा हॉल सिटी मॉल के मालिक सुरेश गुप्ता आदि।

गौरतलब है कि अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों के चलते बिजी चल रहे हैं। हाल में ही उन्होंने अतरंगी रे, बेल बॉटम जैसी फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान किया। वहीं दिवाली पर पृथ्वीराज जैसी फिल्म लेकर आ रहे हैं।

याचिकाकर्ता का आरोप है कि अक्षय कुमा स्टारर रुस्तम फिल्म में हीरो वकीलों के लिए बेशर्म शब्द का इस्तेमाल करता है। इस सीन को लेकर एमपी के कटनी में ये मामला दर्ज करवाया गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्या आपने खाई है 60 हजार रुपए किलो वाली मिठाई, लखनऊ में बिक रही

लखनऊ में बिकने वाली सबसे महंगी मिठाई की कीमत...

व्हाइट हाउस के पास युवक हथियारों के साथ गिरफ्तार, दावा- ट्रम्प को मारने आया था

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या के बारे में...

इस दिवाली मिनी लैपटॉप खरीदें: 2026 के फेस्टिव ऑफर और इजी EMI डील

मिनी लैपटॉप हल्के होते हैं और आप इन्हें आसानी...

आज छोटी दिवाली, जानिए कैसे करें पूजा और दीपदान

आज छोटी दिवाली है। मान्यता है कि इस दिन...