असाधारण काम करने वाले आम लोगों का हौसला बढ़ाएगी ऋचा चड्ढा की अनोखी पहल ‘द किंडरी’

बॉलीवुडअसाधारण काम करने वाले आम लोगों का हौसला बढ़ाएगी ऋचा चड्ढा की...

Date:


असाधारण काम करने वाले आम लोगों का हौसला बढ़ाएगी ऋचा चड्ढा की अनोखी पहल ‘द किंडरी’

सामाजिक मुद्दों में अपनी रुचि के लिए समान रूप से जानी जाने वाली ऋचा चड्ढा ने ‘द किंडरी’ नाम से एक नई कम्युनिटी आधारित पहल शुरू की है, जिसका सीधा सा अर्थ है, असाधारण काम करने वाले आम लोगों को हौसला बढ़ाना।

अपने नए इंस्टाग्राम पेज ‘द किंडरी’ के ज़रिये एक नए मिशन पर रोज़ाना गुमनाम नायकों को करेंगी सेलिब्रेट। जो कि अपने आप में उन खास लोगों को सब तक पहुंचाने की एक नायाब पहल है। जो कि कोरोना के इस माहौल में प्रेरणा का काम करेगी।

यह अभी केवल एक सोशल मीडिया पहल है। जब एक चोर द्वारा चोरी की गई दवाइयां लौटाने की खबर पिछले महीने एक साधारण नोट के साथ वायरल हुई, जिसमें लिखा था, ‘क्षमा करें, मुझे नहीं पता था कि ये कोरोना की दवाएं हैं’, ऋचा एक पारिवारिक मित्र कृष्ण जगोटा की मदद से इस पहल के के लिए प्रेरित हुईं।

इस संबंध में बोलते हुए, ऋचा ने कहा कि मैं इस बात से प्रभावित हुई कि एक व्यक्ति, जिसने हताशा में कुछ चुराया था, उसके पास इतना बड़ा दिल और ईमानदारी थी कि उन्होंने उसे वापस कर दिया। मैं लोगों को ‘सकारात्मक’ होने और दर्द को अनदेखा करने के लिए नहीं कहना चाहती।

वह आगे कहती हैं कि दर्द, आघात और नुकसान की वास्तविकता। यह जहरीली सकारात्मकता के अलावा और कुछ नहीं है। वास्तव में हमारे आस-पास होने वाली घटनाएं हैं जो उतनी नहीं फैलती जितनी उन्हें चाहिए। लोग वास्तविक जीवन के नायकों की कहानियां सुनने के भी योग्य हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...