OTT: इस हफ्ते ओटीटी पर है कुछ खास शिल्पा शेट्टी की ‘हंगामा 2′ और विक्रांत मैसी की ’14 फेरे’, इस हफ्ते ओटीटी पर देगी दस्तक

बॉलीवुडOTT: इस हफ्ते ओटीटी पर है कुछ खास शिल्पा शेट्टी की ‘हंगामा...

Date:


OTT: इस हफ्ते ओटीटी पर है कुछ खास शिल्पा शेट्टी की ‘हंगामा 2′ और विक्रांत मैसी की ’14 फेरे’, इस हफ्ते ओटीटी पर देगी दस्तक

कोरोना महामारी के चलते देशभर के सिनेमाहाल बंद पड़े है। जिसके चलते बड़े स्टार्स को भी अब डिजिटल प्लेटफार्म का रुख करना पढ़ रहा है। लॉकडाउन की वजह से कई फिल्मों की रिलीज डेट टल गई है और कई महत्वपूर्ण फिल्मों को OTT पर रिलीज करने का एलान किया गया है। कोविड काल मे मनोरंजन के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स इस समय काफी कारगर साबित हो रहे हैं। हर तरह का कंटेट आप सीधा OTT पे जा के देख सकते हैं पहले जहां देश में अमेजन और नेटफ्लिक्स दो प्लेटफॉर्म्स का  दबदबा था, वहीं, अब ओरिजनल कंटेंट के मामले में भारतीय प्लेटफॉर्म्स भी उन्हे कड़ी टक्कर दे रहे हैं। आज एक दो नहीं बल्कि कई OTT प्लेटफॉर्म्स मौजूद हैं।

हर हफ्ते इन पर कोई न कोई फिल्म या सीरीज रिलीज होती रहती हैं। इस हफ़्ते कुछ बढ़ी फिल्में और वेब सीरीज़ रिलीज OTT का रुख कर रहीं हो हैं। इनमें शिल्पा शेट्टी की फिल्म हंगामा 2 सबसे आगे है। शिल्पा शेट्टी इस फिल्म में काफी लंबे समय के बाद मुख्य किरदार निभाती नजर आएंगी

डिज्नी प्लस हाटस्टार पर रिलीज हो रही ‘हंगामा 2’ से लगभग 14 साल बाद शिल्पा शेट्टी ऐक्टिंग में वापसी कर रही हैं। हंगामा 2 डिज़्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर 23 जुलाई को Release हो रही है ।

23 जुलाई को ही नेटफ्लिक्स पर फील्स लाइक इश्क़ सीरीज रिलीज हो रही है, इस कहानी का निर्देशन आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने किया है। यह उनका डायरेक्टोरियल डेब्यू है। विक्रांंत अभिनीत 14 फेरे’ का प्रीमियर भी 23 जुलाई 2021 को विशेष रूप से ज़ी5 पर होगा।

OTT पर फेमस शो ‘हॉस्टल डेज’ के दूसरे सीजन का काउंटडाउन भी शुरू हो गया है । 23 जुलाई को हॉस्टल डेज़ का दूसरा सीजन अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रहा है ।

अमेज़न प्राइम वीडियो पर 22 जुलाई को फिल्म सरपट्टा तमिल और तेलुगु में भाषा मे रिलीज होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कैसे करें? पूरी प्रक्रिया समझें

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत...

आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्रता कैसे जांचें? पूरी प्रक्रिया समझें

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) भारत सरकार...

मुंबई एयरपोर्ट पर विदेशी वन्यजीवों की तस्करी का भंडाफोड़, यात्री के बैग से मिले 29 दुर्लभ जीव

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने विदेशी...