Yamaha Motor India ने अपनी सबसे लोकप्रिय बाइक Yamaha FZ25 का नया एडिशन लॉन्च कर दिया है । यामाहा की इस क्वार्टर-लीटर नेकेड रोडस्टर बाइक के नए एडिशन को सीमित संख्या में ही मार्केट मे उपलब्ध कराया जाएगा ।
कंपनी ने भारतीय बाजार में FZ 25 Monster Energy Yamaha MotoGP Edition लॉन्च किया है । इस नए स्पेशल एडिशन मॉडल की नईदिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1,36,800 रुपये तय की गई है।
यामाहा ने बताया कि उसकी इस क्वार्टर-लीटर नेकेड रोडस्टर बाइक के नए एडिशन को सीमित संख्या में ही उपलब्ध कराया जाएगा। पर अभी कंपनी ने यह नहीं बताया है कि यह स्पेशल एडिशन मॉडल कितनी यूनिट्स तक सीमित रहेगा या इसकी संख्या कितनी रहेगी। इस मोटोजीपी वेरिएंट में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। ‘द कॉल ऑफ द ब्लू’ अभियान के तहत यामाहा मोटर इंडिया ने एफजेड 25 मॉन्स्टर एनर्जी यामाहा मोटोजीपी एडिशन को लॉन्च किया है। यह एडिशन जुलाई 2021 के आखिर तक भारत में मिलने लगेगा।
महंगी हो गईं देश की सबसे सस्ती बाइक्स
यामाहा एफजेड 25 के इस स्पेशल एडिशन में बहुत कुछ खास है इसमे टैंक श्राउड, फ्यूल टैंक व साइड पैनल पर यामाहा मोटोजीपी की branding दी गई है। साथ ही इस बाइक के साइड पैनल, टैंक कफन पर मॉन्स्टर एनर्जी डिकल्स भी लगाए गए हैं, जिससे इस बाइक का लुक काफी अलग लगता है। FZ 25 में कई स्पेशल फीचर्स मिलते हैं जिसमें एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक मल्टी-फंक्शन नेगेटिव, फंक्शनल एलईडी हेडलाइट, क्लास-डी बीआई , एलईडी डे टाइम रनिंग लैंप और बहुत कुछ शामिल है ।
FZ 25 मॉडल में 249 cc एयर कूल्ड, SOHC, 4 स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलेगा। यह इंजन अपने आप मे खास है और यह 8,000 rpm पर 20.8 PS की अधिकतम पावर और 6000 rpm पर 20.1 Nm का पीक टार्क जेनरेट करता है।

