भारत ने श्रीलंका से छिनी जीत सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

फीचर्डभारत ने श्रीलंका से छिनी जीत सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय...

Date:


भारत ने श्रीलंका से छिनी जीत सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

दीपक चाहर (69*) की  ऐतिहासिक व यादगार पारी की बदौलत भारत ने दूसरे वन-डे में श्रीलंका को तीन विकेट से शिकस्त दे दी है। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज भी अपने नाम कर ली है । टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका ने नौ विकेट खोकर  275 रन बनाए। जवाब में भारत ने तीन गेंदें पहले ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।

दीपक चाहर इस जीत के हीरो रहे उनकी (69*) की जुझारु व ऐतिहासिक पारी के दम पर भारत ने दूसरे वन-डे में श्रीलंका को तीन विकेट से मात दे दी । इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने नौ विकेट खोकर 275 रन बनाए। जवाब में भारत ने तीन गेंदें शेष रहते ही यह मैच अपने नाम कर लिया। दीपक चाहर ने श्रीलंका का जीता हुआ मैच उनसे छीन लिया। चहर ने 82 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 69 रन की लाजवाब पारी खेली। सूर्यकुमार यादव 53 ने भी बढ़िया पारी खेली इसके अलावा, मनीष पांडे 37, क्रुणाल पांड्या 35  व कप्तान शिखर धवन ने 29 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। बांग्लादेश की तरफ से वनिन्दु हसरंगा ने अच्छी गेंदबाजी की और सर्वाधिक तीन विकेट झटके।

मैच मे एक समय ऐसा भी था जब लग रहा था भारत ये मैच हार जाएगा, 193 के स्कोर पर टीम इंडिया अपने 7 विकेट खो चुकी थी  पर इसके बाद दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार ने टीम को सम्भाला और जीत दिलाई।

भारत को जीत के लिए आखिरी 12 गेंदों में 15 रन चाहिये थे जोकि उसने आसानी से बना लिए, दीपक चाहर ने अपने करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक जमाया ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मुंबई एयरपोर्ट पर विदेशी वन्यजीवों की तस्करी का भंडाफोड़, यात्री के बैग से मिले 29 दुर्लभ जीव

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने विदेशी...

आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्रता कैसे जांचें? पूरी प्रक्रिया समझें

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) भारत सरकार...