राहुल ने बताया, कांग्रेस ने 70 सालों में क्या नहीं किया

पॉलिटिक्सराहुल ने बताया, कांग्रेस ने 70 सालों में क्या नहीं किया

Date:

भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गाँधी एक तरफ जहाँ लोगों को पार्टी से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं वहीँ भाजपा और केंद्र सरकार पर भी उनके हमले लगातार जारी रहते हैं. आज पाने ट्वीट में राहुल गाँधी ने लोगों को बताया कि 70 सालों में उसने क्या नहीं किया। दरअसल राहुल का ये ट्वीट भाजपा की उस बात का जवाब है जिसे हर छोटा बड़ा नेता पूछता रहता है कि कांग्रेस पार्टी ने 70 में क्या किया? राहुल ने अपने ट्वीट में बताया कि कांग्रेस ने 70 सालों में भारत को इतनी बेरोज़गारी नहीं दी, कांग्रेस ने देश को ऐसी मंहगाई नहीं दी जो इन दिनों है. 

अपने ट्वीट में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी की अगुवाई वाली सरकार दरअसल किसानों, नौजवानों और महिलाओं के लिए नहीं बल्कि उन पांच-छह भारतीयों के लिए है अपने हर व्यवसाय पर मनचाहे तरीके से एकाधिकार कर रहे हैं। राहुल अक्सर मोदी सरकार पर पूंजीपतियों की सरकार होने की बात कहते रहते हैं. राहुल ने कई बार बेरोजगारी और चरम पर पहुंची महंगाई पर बीजेपी को घेरा है, राहुल के मुताबिक बढ़ती बेरोज़गारी और मंहगाई का फायदा दरअसल मोदी जी के करीबी शीर्ष कारोबारियों को हो रहा है. 

इधर रविवार सुबह केरल के त्रिशूर से राहुल गाँधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के सफर को आगे बढ़ाया. यात्रा के दौरान उनके साथ चल रहे भारत यात्रियों ने गैस सिलेंडर के आकार के कटआउट और बैनर मंहगाई वाले स्लोगन्स के साथ प्रदर्शन किया. यात्रा में राहुल केस साथ के मुरलीधरन, के सी वेणुगोपाल, रमेश चेन्नीथला समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पैदल चल रहे हैं. राहुल ने अपनी यात्रा के दौरान यह भी आरोप लगाया था कि भाजपा और आरएसएस भारत जोड़ो यात्रा की कामयाबी से बहुत परेशान हैं और लगातार बेकार के मुद्दे उठाकर लोगों का ध्यान यात्रा से हटाने की कोशिश कर रहे हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related