BJP-RSS की विचारधारा के खिलाफ है ‘भारत जोड़ो यात्रा’: राहुल

पॉलिटिक्सBJP-RSS की विचारधारा के खिलाफ है 'भारत जोड़ो यात्रा': राहुल

Date:

3570 किमी लंबी भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे राहुल गाँधी ने आरएसएस और भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि इनकी विचारधारा नफरत को बढ़ावा देने  वाली है, राहुल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा दरअसल RSS की विचारधारा के खिलाफ है. प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि यह यात्रा जनता से जुड़ने की यात्रा है, यह यात्रा कांग्रेस पार्टी निकाल रही है इसलिए जनता से जुड़ने का उसे ही फायदा मिलेगा और यह बड़ी स्वाभाविक बात है. 

राहुल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा और आरएसएस की अपनी विचारधारा है और वो लोगों को जोड़ने की जगह तोड़ने वाली है, कांग्रेस यह यात्रा इसी विचारधारा के खिलाफ है. राहुल ने कहा दशकों से दो अलग दृष्टिकोण और विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही है और यह आगे भी जारी रहेगी , नफरत के खिलाफ कांग्रेस की यह जंग हमेशा जारी रहेगी. राहुल ने कहा कि भाजपा और आरएसएस की विचारधारा ने देश का बड़ा नुक्सान किया है. 

Read also: Ayodhya News: अयोध्या के मठ-मदिरों से हाउस टैक्स की जगह टोकन मनी लेगा नगर निगम

राहुल ने कहा कि भाजपा ने सीबीआई, ED जैसे देश के सभी संस्थानों को अपने कब्ज़े में ले लिया है और उनका गलत इस्तेमाल कर अपने विरोधियों पर दबाव डाल रही है। इन संस्थाओं की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। राहुल ने कहा कि अब हम एक राजनीतिक दल से नहीं बल्कि सभी संस्थाओं से लड़ रहे हैं, मीडिया से भी. वहीँ कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनने के सवाल पर राहुल ने कहा कि चुनाव जब होंगे तब आपको पता चल जायेगा कि हम चुनाव लड़ रहे हैं , हमने फैसला कर लिया है और चुनाव के समय वह फैसला आप लोगों को पता ही चल जायेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...