मेष
आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि मित्र से आज किसी को धन उधार देने की बात करें,तो उन्हें अवश्य दे,नहीं तो वह नाराज हो सकते हैं। बाकी कामों के साथ-साथ अपने लिए भी कुछ समय निकालने की सोचेंगे,जिससे अपनी कुछ जरूरत की खरीदारी भी कर सकते हैं। परिवार में चल रही कलह को मिलजुलकर समाप्त करना होगा। माताजी आज किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन में सम्मलित हो सकती हैं।
वृष
आज मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलने से आज खुशी होगी और किसी अच्छे मकान अथवा किसी नयी गाडी को घर लेकर आ सकते हैं। अपने रहन-सहन में भी कुछ बदलाव करेंगे और जीवनसाथी के करियर को लेकर चिंतित हो सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य एक नौकरी को छोड़कर दूसरी को कर सकता है। किसी भी जोखिम को उठाने से पहले सोच विचार अवश्य करना होगा,नहीं तो वह गलत होगा।
मिथुन
आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। कोई रुका हुआ काम पूरा होने से वह ज्यादा लाभ देकर जाएगा,जिससे मन में खुशी बनी रहेगी। नौकरी में अधिकारियों से अपने मन की बात कहने में सोचेंगे नहीं और वह गए सुझावों का पूरा स्वागत करेंगे,जो लोग राजनीति में हाथ आजमा रहे हैं,उन्हें आसपास के लोगों से सावधान रहना होगा नहीं तो वह उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। बहन के विवाह में आ रही समस्या किसी मित्र की मदद से दूर होगी।
कर्क
सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए समय अच्छा रहने वाला है,उनके अच्छे कार्यों से समाज में मान सम्मान और बढ़ेगा। अपने व्यवसाय में ज्यादा ध्यान देंगे, जिसके कारण परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे। अपने अच्छे व्यवहार से आज लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। आज कुछ अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित कर सकते हैं। विद्यार्थी को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। संतान को किसी अच्छी नौकरी के मिलने से उनके करियर की चिंता समाप्त होगी।
सिंह
आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा कोई ऐसी सलाह मिलेगी,जो अच्छी होगी, इसलिए उसे नजरअंदाज नहीं करना है,लेकिन यदि किसी काम को भाग्य के भरोसे करेंगे,तो उसमें सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक स्थिति की यदि कुछ चिंता थी,तो वह पहले से मजबूत होगी। निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा।
कन्या
आज का दिन धन लाभ के मामले में अच्छा रहने वाला है। मन में कुछ नए नए विचार आएंगे,जिन्हे अपने व्यापार में तुरंत आगे बढ़ाना होगा, जिनसे अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। अटके हुए कार्य को पूरा करने के लिए आज किसी मित्र के साथ की आवश्यकता होगी। धन लाभ मिलने से परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी पूरा कर सकते हैं। कोई कानूनी संबंधित विवाद थोड़ा परेशानी तो लेकर आएगा,लेकिन उसमें सफलता हासिल करेंगे।
तुला
आज का दिन संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार लेकर आ रहा है। अपनी क्रिएटिविटी से कार्यक्षेत्र में अधिकारियों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे और वह भी बात मानेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को अपनी योजनाओं को किसी के सामने जाहिर नहीं करना है,नहीं तो वह बुरा मान सकते हैं। यदि कोई आवश्यक कार्य पेंडिंग चल रहा है,तो आज उसे पहले पूरा करना होगा।
वृश्चिक
आज के दिन विशेष कर दिखाने के उधेड़बुन में लगे रहेंगे। बिजनेस का अच्छा लाभ मिलेगा और अन्य किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी। आज किसी निवेश को करने से पहले अपने भाइयों से सलाह मशवरा लेना होगा,जो विद्यार्थी कला के क्षेत्र से जुड़े हैं,वह आज किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के बात बुरा लग सकती है।
धनु
आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। यदि सच्चे मन से किसी काम को करेंगे,तो उसमें आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप उसमें सफलता अवश्य हासिल करेंगे,लेकिन लेनदेन के जरूरी मामलों में सावधानी बरतनी होगी। अपनी आंख व कान खुले रखने होगा,नहीं तो कोई धोखा कर सकता है। किसी परिजन की ओर से कोई सुखद सूचना सुनने को मिल सकती है,जिससे मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
मकर
आज दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। अपनी मीठी बातों से लोगों से खूब वाहवाही लूटेंगे और साख चारों ओर फैलेगी। जीवनसाथी के लिए यदि किसी व्यवसाय को करेंगे,तो वह अच्छा लाभ देगी। अपने खान-पान की आदतों में बदलाव लाने की आवश्यकता है,नहीं तो पेट संबंधी समस्या हो सकती है। अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखना बेहतर रहेगा। परिवार में बिना किसी बात के कोई वाद विवाद हो सकता है,जिसमें शांत रहना होगा।
कुंभ
आज का दिन उत्तरदायित्वों की पूर्ति करने के लिए रहेगा। अपनी दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं,जिनमें जरूरी वस्तुएं खरीदना ही बेहतर रहेगा,नहीं तो काफी धन को समाप्त कर देंगे। व्यापारिक क्षेत्रों के लिए यदि किसी यात्रा पर जाने का मौका मिले,तो अवश्य जाएं,जो लाभदायक रहने वाली है। भविष्य की चिंता सताएगी,जिसके कारण कुछ धन संचय करने पर विचार कर सकते हैं।
मीन
आज का दिन अच्छा लाभ दिलाने वाला रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोग व्यवसाय में जी तोड़ मेहनत करेंगे और जिसके कारण वह व्यवसाय की कुछ रुकी हुई योजनाओं को पूरा करके उन्हें गति देंगे और उनसे अच्छा लाभ मिल सकता है,लेकिन व्यवसाय से जुड़ी समस्या चल रही थी,तो वह भी आज खुल जाएगी। नौकरी कर रहे जातकों की काम की गति थोड़ी धीमी रहेगी,जिसके कारण अधिकारी ना खुश रहेंगे। किसी विपरीत परिस्थिति में भी शांत रहना बेहतर रहेगा,जिससे अपने रिश्तो को भी बेहतर बना पाएंगे।

