माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह के उमेश सिंह के सील मकान में संदिग्ध परिस्थिति में आग

उत्तर प्रदेशमाफिया मुख्तार अंसारी गिरोह के उमेश सिंह के सील मकान में संदिग्ध...

Date:

मऊ। जिले के थाना सराय लखंसी थाना क्षेत्र के सिविल लाइन में स्थित माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह के सदस्य उमेश सिंह के मकान में आग लग गई है। आग लगने की सूचना मिलने पर विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया गया। घटना में लाखों के नुकसान की संभावना जताई जा रही है। माफिया के मकान की कीमत 46 करोड़ रुपयेे है जिसे पिछले दिनों पुलिस ने सील कर दिया  था। मकान में आग कैसे लगी इसका कारण स्पष्ट नहीं है। बता दें कि उमेश सिंह माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह का सक्रिय मेंबर है। मुख्तार अंसारी और उसके गिरोह पर पुलिस-प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई के तहत ही गत सात सितंबर को उमेश सिंह के अवैध कमाई से बने 46 करोड़ रुपये के मकान को कुर्क किया था। तभी से इस मकान सील लगी हुई थी।

उक्त मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। उमेश के भाई राजेश सिंह का आरोप है कि उन्होंने बार-बार सील मकान की सुरक्षा के लिए प्रशासन से गुहार लगाई लेकिन प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिसके कारण इस तरह की घटना घटित हुई है।
सील मकान में अंदर में चोर आए दिन चोरियों की घटना को अंजाम दे रहे हैं। प्रशासन कुछ सुनने को तैयार नहीं है। वहीं सीओ अग्निशमन सुभाष कुमार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग को बुझाते हुए भी एक कमरा पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया है। वहीं दूसरे कमरे में लगी आग का तत्काल बुझाकर नुकसान होने से बचा लिया गया। आग से कितने की क्षति हुई है यह अभी कह पाना मुश्किल है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। यह जांच के बाद ही पता चलेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...