कानपुर ब्रेकिंग :कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर कानपुर में 10 थाना क्षेत्रों में किया गया सम्पूर्ण लॉकडाउन

उत्तर प्रदेशकानपुर ब्रेकिंग :कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर कानपुर में 10 थाना...

Date:


कानपुर ब्रेकिंग :कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर कानपुर में 10 थाना क्षेत्रों में किया गया सम्पूर्ण  लॉकडाउन

  • 24 जुलाई दिन शुक्रवार तक के लिए दिया आदेश ।
  • शनिवार और रविवार पहले से ही पूरे प्रदेश में रहेगा लॉक डाउन

कानपुर: जिलाधिकारी डा0 ब्रहमदेव राम तिवारी ने बताया है कि विगत 03 दिनों में कोविड-19 के बढ़ते हुए संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन की संस्तुति के आधार पर जनपद कानपुर नगर के 10 थाना क्षेत्रों में तात्कालिक प्रभाव से आज रात्रि 10 बजे से सम्पूर्ण लाॅकडाउन लागू किया गया है।

उन्होने यह भी बताया है कि जनपद कानपुर नगर के 10 थाना क्षेत्र क्रमशः चकेरी, कल्याणपुर, नौबस्ता, बर्रा, किदवई नगर, गोविन्द नगर, काकादेव, कोतवाली, नवाबगंज तथा स्वरूप नगर में वृहद कन्टेनमेन्ट जोन की श्रेणी में रखते हुए पूर्ण लाॅकडाउन आज रात से शुक्रवार रात तक लगाया गया है। इसके साथ ही शासन के आदेशानुसार शनिवार व रविवार को भी इन थाना क्षेत्रों में पूर्ण लाॅकडाउन रहेगा। श्री तिवारी ने यह भी बताया है कि यह लाॅकडाउन सम्बन्धित थाना क्षेत्रों के कोविड संक्रमण की समीक्षा के बाद आवश्यकता पड़ने पर पुनः आगे की स्थिति पर निर्णय किया जायेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...