लाइफस्टाइल डेस्क। Sabudana Recipes – लोग ज्यादातर साबूदाना व्रत में खाना पसंद करते है , इससे कई अच्छे पकवान तैयार किए जा सकते हैं। ये एक जल्दी पकने वाला और एनर्जी देने वाला पदार्थ है। इसी कारण इसे व्रत में खाने की सलाह दी जाती है। साबूदाना से बनी खिचड़ी, वड़ा या खीर तो अपने खाई ही होगी, लेकिन आज हम आपको साबूदाना से बनी और भी नयी रेसिपीज बातएंगे। आईये जानते है, ये टेस्टी रेसिपीज।
साबूदाना डोसा (Sabudana Dosa Recipe) –
इसे बनाने के लिए आपको 1/4 कप उड़द दाल, 1/2 कप साबूदाना, 1/4 कप पोहा, 1/2 चम्मच मेथी दाना, 3/4 कप कच्चा चावल, नमक स्वादानुसार, और घी। पहले आप साबूदाना, उड़द दाल, मेथी और पोहा को धोकर 30 मिनट के लिए भिगोकर रखे साथ ही चावल को भी भिगो दे। अब साबूदाना और उड़द दाल को ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें और एक बाउल में निकालकर उसी ब्लेंडर में चावल भी पीस लें। अब साबूदाना और उड़द दाल के मिश्रण में चावल डालें और उसमें नमक डालकर एक गर्म जगह पर फर्मेंट होने दे। जब ये फर्मेंट हो जाए तब इसे अच्छे से मिलाएं और रख दें। ( Meerut News In Hindi)
इसके बाद नॉन स्टिक तवा गर्म करें पानी के छीटें डालकर साफ कर उसमे तैयार बैटर फैला लें। ऊपर से घी डालें और फिर इसे दोनों तरफ से क्रिस्पी सेक लें। बस तैयार है साबूदाना डोसा, इसे आलू के मसाले या नारियल की चटनी और सांभर के साथ खाए।
भरवा साबूदाना वड़ा (Stuffed Sabudana Vada Recipe)
इसे बनाने के लिए आपको 1/2 कप साबूदाना, 1 कप उबले हुए मैश आलू, 1 चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च, 1/2 कप रोस्ट और क्रश्ड हुई मूंगफली, 1/2 कप धनिया कटा हुआ, 1 चम्मच नींबू, 1 छोटा चम्मच जीरा, सेंधा नमक स्वादानुसार, तेल, 1/2 कप ग्रेट किया नारियल।
पहले साबूदाना को साफ करके भिगोकर रख लें, फिर मिक्सिंग बाउल में डालकर उसमें आलू के साथ बाकी सामग्री डालकर मिक्स कर लें। साथ ही नारियल की चटनी के लिए आप 1/2 कप ग्रेट किया नारियल, 1 चम्मच धनिया, 1 चम्मच कच्ची मूंगफली, 1 चम्मच नींबू, 1 हरी मिर्च, और सेंधा नमक लेकर दरदरा पीस लें और अलग रख ले। अब साबूदाना और आलू के मिक्स को लेकर थोड़ा सा हाथ से फैलाएं और बीच में नारियल की चटनी रखकर अच्छे से सील कर लें। इसी तरह आप बाकी भरवा वड़ा बनाकर अलग रख लें।
इसके बाद, कढ़ाही में तेल गर्म कर उसमे वड़े डालकर तल लें। बस तैयार है भरवा साबूदाना वड़ा, आप चाहे तो इसे दरदरी नारियल की चटनी में पानी डालकर उसके साथ खा सकते है।
Read also: रसोई Bytes: आंध्र स्टाईल में बनाएं आम का तीखा आचार, स्वाद है जबरदस्त!
साबूदाना चिवड़ा (Sabudana Chivda Recipe)
ये बहुत आसान सी रेसिपी है, इसके लिए आप 1 कप साबूदाना, 1/2 कप कच्ची मूंगफली, 1 चम्मच हरी मिर्च बारीक कटी हुई, ड्राई कोकोनट 2 चम्मच, 1 चम्मच चीनी का बूरा, सेंधा नमक और तेल।
आप पहले कढ़ाही में तेल गर्म करें और साबूदाना डालकर फ्राई कर लें। साबूदाना ब्राउन न करे इसे टिश्यू में निकालकर रख लें। अब तेल में कच्ची मूंगफली और नारियल को भून कर अलग निकालकर रखें। इसके बाद, बाउल में साबूदाना, नारियल और मूंगफली डालें साथ में हरी मिर्च और बूरा और नमक डालकर मिला लें। बस लीजिए तैयार है साबूदाना चिवड़ा। ( UP News In Hindi)

